Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL के बीच इस खिलाड़ी ने भारत को दिखा धोखा, अचानक थाम लिया न्यूजीलैंड टीम का हाथ

IPL
IPL का 18वां सीजन खत्म हो चुका है। इस साल आईपीएल (IPL) का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने जीता है। बैंगलुरु की टीम ने ये खिताब 18 साल बाद अपने नाम किया है। एक तरफ जहां IPL का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक भारतीय खिलाड़ी ने भारत को धोखा देकर न्यूजीलैंड टीम का हाथ थाम लिया है। चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी।

इस खिलाड़ी ने थामा न्यूजीलैंड का दामन

IPL

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम आदि अशोक है। दरअसल आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस साल के कॉन्ट्रैक्ट में 4 नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है। मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जक फाउलकेस और आदि अशोक ये 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contract) मिला है। आदि अशोक न्यूजीलैंड की ओर से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक सिर्फ 3 ही इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर आदि अशोक ने कही ये बात

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर आदि अशोक ने कहा है कि उनका हमेशा से सपना था कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से खेलें। उनका परिवार न्यूजीलैंड तब आ गया था जब वह 4 साल के थे और तब से ही वह न्यूजीलैंड को अपना घर बोलते हैं। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक मजबूत और सुरक्षित करियर पथ प्रदान करता है।

आदि अशोक का क्रिकेट करियर

आदि अशोक (पूरा नाम: आदित्य अशोक) एक युवा और होनहार लेग स्पिनर हैं, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 5 सितंबर 2002 को वेल्लोर, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। जब वह चार साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया, और उन्होंने न्यूजीलैंड को अपना घर माना है। उन्होंने न्यूजीलैंड में माउंट अल्बर्ट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की। वह ऑकलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 17 दिसंबर 2021 को ऑकलैंड के लिए 2021-22 पुरुषों के सुपर स्मैश में अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया। 1 जनवरी 2022 को उन्होंने ऑकलैंड के लिए 2021-22 फोर्ड ट्रॉफी में लिस्ट ए में पदार्पण किया।
वह न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम, न्यूजीलैंड XI, ऑकलैंड और न्यूजीलैंड ए जैसी विभिन्न घरेलू टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। आदि अशोक ने 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 20 अगस्त 2023 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपना एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। दिसंबर 2023 में, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में नामित किया गया था। उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया।

न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025/26 सीजन के लिए

आदित्य अशोक, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मुहम्मद अब्बास, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!