India vs Pakistan U19 World Cup: बीते कुछ समय से भारत और पाकिस्तान की राइवलरी एक बार फिर तेज हो चुकी है। जब भी दोनों टीमें मैदान पर उतर रही हैं काफी बवाल देखने को मिल रहा है। रिसेंटली अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर हुई और इस दौरान भी काफी बवाल मचा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक नहीं किया और इसकी शुरुआत की कप्तान आयुष म्हात्रे ने।
Ayush Mhatre ने नहीं मिलाया हाथ

दरअसल, टॉस के दौरान भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया और यही हाल मैच के समाप्ति के बाद भी देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद भी इंडियन टीम के किसी भी प्लेयर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और उन्हें बुरी तरह से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
टूर्नामेंट से बाहर हुई पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 1 फरवरी को भारत के खिलाफ हुआ मैच जीतना काफी ज्यादा जरूरी था, क्योंकि पाकिस्तानी टीम वह मैच जीत कर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup) के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती थी और भारत को नॉकआउट कर सकती थी। लेकिन यह टीम 194 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
🚨 NO HANDSHAKE AFTER IND VS PAK MATCH 🚨
– India U19 🇮🇳 refused to shake hands with Pakistan U19 🇵🇰 after the match😯
– BTW, this practice of not shaking hands started during the Asia Cup 2025 and is still carrying on🧐
– What’s your take 🤔 #INDvPAK pic.twitter.com/FQXjFauU4o
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 2, 2026
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, टीम्स, डेट, टाइम, ग्राउंड, कप्तान, कोच, हिस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकरी
कुछ ऐसा रहा मैच
भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया। इंडियन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में ऑल आउट होकर 252 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए वेदांत त्रिवेदी ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे कनिष्क चौहान, जिन्होंने 35 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने तीन वहीं मोहम्मद सैयाम ने 2 विकेट हासिल किया। बाकि सभी गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
रन चेस करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही अलग माइंडसेट में नजर आई। यह टीम भारत को निर्धारित समय सीमा में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के बजाय मैच में बने रहने और अंत में भारत को हराने की प्लानिंग कर रही थी, जिसके चलते न ही तो यह सेमीफाइनल में जा सकी और न ही भारत को हरा पारी। यह टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत में 58 रन से मैच जीत लिया।
इस दौरान उस्मान खान और हमजा ज़हूर ने क्रमशः 66 और 42 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट लिए। वहीं बाकि गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। बताते चलें कि टीम इंडिया अब बुधवार, 4 फरवरी को अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सेमीफ़ाइनल मैच (U19 World Cup) खेलते नजर आएगी।
FAQs
टीम इंडिया का अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मैच किससे है?
यह भी पढ़ें: चीते की रफ्तार से दौड़ विहान ने बचाई पाकिस्तानी प्लेयर की जान, आर या पार करने को तैयार थे वैभव सूर्यवंशी