साल 2024 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इस समय भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिस वजह से कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा रहा है। इस समय कप्तानों का भी बदलाव किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि साल 2025 में भारतीय टीम की कमान किन-किन खिलाड़ियों को पास हो सकती है।
साल 2025 में ये खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया को लीड
बता दें कि इस समय भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और शभमन गिल संभाल रहे हैं। इस समय हिटमैन रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जबकि सूर्या को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम और शुभमन गिल टी20 व वनडे के उपकप्तान का पद संभाल रहे हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार यही खिलाड़ी साल 2025 में भी कप्तानी करते दिखाई देने वाले हैं।
रोहित, बुमराह, गिल और सूर्या ही कर सकते हैं कप्तानी
इस समय भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं और साल 2025 में भी यही खिलाड़ी कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद रोहित की कप्तानी जा सकती है। चूंकि उनकी उम्र काफी अधिक हो गई है।
रोहित की जा सकती है कप्तानी
बताते चलें कि रोहित शर्मा की उम्र 37 साल हो गई है और अगर वह भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 व वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जिताने में कामयाब नहीं हो सके तो उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है। उनके बाद टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को जबकि वनडे में शुभमन गिल को कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि अभी जब तक कुछ आधिकारिक नहीं हो जाता कुछ नहीं कहा जा सकता।
नोट : बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वापस से कप्तान और उपकप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 व वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद इसका ऐलान हो सकता है।