Team India: टीम इंडिया और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच में टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने महज 37 गेंदों पर शतक लगाकर टीम इंडिया को 20 ओवर के अंत में 247 रनों के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.
वहीं उसके बाद दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड की टीम अपनी पारी में महज 97 रन ही बना पाई और इस तरह से टीम इंडिया ने मुकाबले में 150 रनों से जीत अर्जित करके सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की कप्तानी में टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की. मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए है. जिसमें से कई सारे रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के दर्ज हुए है.
IND VS ENG : 5TH T20I MATCH STATS:
01. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार वानखेड़े के मैदान पर खेल रही है टीम इंडिया
02. इस सीरीज में अभिषेक बनाम आर्चर
32 गेंदें
60 रन
आउट 0
स्ट्राइक रेट 187.40
03. भारत के लिए सबसे तेज़ T20I अर्धशतक
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
17 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
18 सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका गुवाहाटी 2022
04. T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर
95/1 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
82/2 बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
78/2 बनाम साउथ अफ्रीका जॉबबर्ग 2018
05. पावरप्ले में अभिषेक शर्मा किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन बनाए (58 रन)
06. टी20I में सबसे तेज़ T20I शतक टेस्ट प्लेइंग नेशन के बीच
35 डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश पोटचेफस्ट्रूम 2017
35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
37 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
39 जॉनसन चार्ल्स बनाम साउथ अफ्रीका सेंचुरियन 2023
40 संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
07. एक T20I में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के
13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका जॉबबर्ग 2024
08. T20I में भारत के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
126*शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
123* ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफ़ग़ानिस्तान दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024
09. भारत के लिए T20I में हाईएस्ट टीम स्कोर
297/6 बनाम बैन हैदराबाद 2024
283/1 बनाम एसए जॉबबर्ग 2024
260/5 बनाम एसएल इंदौर 2017
247/9 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10. 451 दिनों के बाद मोहम्मद शमी को मिला T20I विकेट
11. बटलर बनाम वरुण इस सीरीज में
4 पारी
19 गेंदें
19 रन
3 बार आउट
12. ब्रूक इस सीरीज में स्पिनर के सामने
5 पारी
28 गेंदें
35 रन
5 बार आउट
औसत 7.00
स्ट्राइक रेट 125.00
13. एक ही टी20I मुकाबले में शतक और विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा
14. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पांचवी टी20 शृंखला
15. 2014 के बाद से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने नहीं हारी कोई टी20 सीरीज