IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच हुआ मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने अपने ग्रुप को टॉप किया है और अब उसकी टक्कर होने जा रही है अपने सबसे बड़े दुश्मन से। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। साथ ही साथ जान लेते हैं कि टीम इंडिया की 22 तारीख को किस टीम से टक्कर होगी।
Team India ने बनाए थे 193 रन

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शिवम दुबे ने सबसे अधिक 31 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34 रन, तिलक वर्मा ने 31 रन। वहीं हार्दिक पांड्या ने 30 रन की पारी खेली।
अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। विरोधी टीम के लिए आर्यन दत्त ने दो विकेट जबकि लोगान वैन बीक ने तीन विकेट हासिल किया। इस दौरान काइल क्लेन को भी एक सफलता हासिल हुई।
Unstoppable. Unbeaten. Unmatched. 💪
Team India continue their flawless run at the ICC Men’s T20 World Cup.
Watch India take on the proteas 👉 ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6:00 PM pic.twitter.com/sX0rSzfCWP
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2028 में बड़ा उलटफेर! पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया भी बाहर, नई टीम को मौका
17 रन पीछे रह गई नीदरलैंड्स टीम
भारत (Team India) के खिलाफ नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। नीदरलैंड्स की टीम ने शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि कुछ बल्लेबाजों के स्लो खेलने के चलते टीम टारगेट को चेस नहीं कर सकी। आर्यन दत्त के अलावा इस टीम के हर बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा टच किया और जिसने नहीं किया वो नाबाद रहा।
इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे बास डे लीडे रहे, जिन्होंने 23 गेंद में 33 रन बनाए। उनके अलावा ज़ैक लायन-कैशेट ने 26, नूह क्रोस ने 25 और माइकल लेविट ने 24 रन बनाए। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं शिवम दुबे ने 2 विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।
22 तारीख को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (India vs South Africa) के बीच बीते कुछ समय से जितने भी मुकाबले हुए हैं काफी टफ रहे हैं। बीते साल साउथ अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और अब सुपर 8 में इंडिया-साउथ अफ्रीका की टक्कर सबसे पहले होगी। दोनों टीमें 22 फरवरी को होने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ने वाली हैं।
FAQs
भारत बनाम नीदरलैंड्स का मैच कौन जीता?
यह भी पढ़ें: स्टार खिलाड़ी की बीच टी20 वर्ल्ड कप में वापसी, सुपर-8 के लिए टीम से जुड़ेगा, अब बरपाएगा कहर