Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IND vs NZ 1st T20 Stats: 48 रन से भारत ने जीता पहला मैच, मैच में बने 10 से अधिक बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ 1st T20 Stats: India won the first match by 48 runs, and more than 10 major records were created in the match.

IND vs NZ 1st T20 Stats: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला इंडियन क्रिकेट टीम में 48 रनों से जीत लिया है और इस जीत के साथ इस सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

विरोधी टीम की ओर से भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और इस मैच में कई बेहतरीन रिकार्ड भी बने। तो आइए एक-एक करके मैच में बने सभी रिकॉर्ड्स पर बात कर लेते हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

IND vs NZ 1st T20 Stats
IND vs NZ 1st T20 Stats

भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच हुए पहले टी20 मुकाबले में बने रिकॉर्ड के बारे में जानने से पहले इस मैच के हाल के बारे में एक बार बात कर लेते हैं। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मैच में इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 238 रन बनाए।

इस बीच अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 84 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए। विरोधी टीम के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने सबसे अधिक दो-दो विकेट चटकाए।

इसके बाद भारत के 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 रन ही बना सकी और 48 रन से मैच हार गई। इस बीच ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। वहीं मार्क चैपमैन के बल्ले से 39 रन आए। इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने सबसे अधिक 2-2 विकेट लिए।

IND vs NZ 1st T20 मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड

1. अभिषेक शर्मा ने सातवीं बार T20I में छक्के के साथ अपना खाता खोला है।

2. संजू सैमसन पावरप्ले में ओपनिंग करते हुए (2025 से T20I)

  • सात पारियां
  • 63 गेंदें
  • 88 रन
  • औसत 14.66
  • स्ट्राइक रेट 139.68
  • छह बार आउट हुए

3. अभिषेक शर्मा के डेब्यू के बाद पहले 6 ओवर में सबसे ज़्यादा T20I छक्के

  • 49 अभिषेक शर्मा (गेंदें/छक्का 8.6)
  • 28 साहिबजादा फरहान (15.0)
  • 25 ब्रायन बेनेट (21.4)
  • 24 शाई होप (11.7)

4. T20I में ज़्यादातर बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन तक पहुँचना

  • 8 अभिषेक शर्मा
  • 7 फिल साल्ट
  • 7 सूर्यकुमार यादव
  • 7 एविन लुईस

यह भी पढ़ें: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटाने जा रही BCCI, रोहित-विराट का अब क्या होगा

5. अभिषेक शर्मा ने पुरे किये 5000 T20 रन

6. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20I पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 13 रिचर्ड लेवी हैमिल्टन 2012
  • 8 कीरोन पोलार्ड ऑकलैंड 2020
  • 8 अभिषेक शर्मा नागपुर 2026 *

7. T20I में भारत का 44वीं बार 200+ का टोटल – इस फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज़्यादा

  • 8 बनाम SA
  • 7 बनाम Aus
  • 6 बनाम SL
  • 5 बनाम Eng और NZ
  • 3 बनाम WI, Ire और Afg
  • 2 बनाम Ban
  • 1 बनाम Zim और Nepal

8. न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध उच्चतम T20I योग

  • 245/5 ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2018
  • 241/3 इंग्लैंड नेपियर 2019
  • 238/7 नागपुर 2026*
  • 236/4 इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2025
  • 234/4 इंडस्ट्रीज़ अहमदाबाद 2023

9. T20I में 2+ विकेट वाली पारियों का सबसे ज़्यादा %

  • 63.2 संदीप लामिछाने (43/68)
  • 62.5 वरुण चक्रवर्ती (20/32)
  • 58.3 कुलदीप यादव (28/48)
  • 57.6 लोर्न बर्न्स (19/33)
  • 56.7 वानिंदु हसरंगा (51/90)
    न्यूनतम: 50 विकेट

10. एशिया कप 2025 से भारत की फील्डिंग

  • पकड़े गए कैच 73
  • छूटे हुए कैच 26
  • कैचिंग एफिशिएंसी 73.7%

11. कॉनवे बनाम अर्शदीप टी20 में

  • 6 पारियां
  • 25 गेंदें
  • 42 रन
  • औसत 10.50
  • 4 बार आउट किया

FAQs

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच किसने जीता?

टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: माइकल क्लार्क ने बताया कौन होगा T20 World Cup 2026 का फाइनलिस्ट, भारत के अलावा इस टीम को किया शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!