IND vs NZ 3rd ODI Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत में भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई वनडे सीरीज अपने नाम की है। तीसरे वनडे मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। भारत के विराट कोहली और न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिशेल ने रिकार्ड्स की छड़ी लगा दी। तो आइए इस मैच और इस मैच में बने तमाम रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के तीसरे मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिये कि इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। इस दौरान डेरिल मिशेल ने 137 वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की पारी खेली। दोनों के अलावा कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भी नाबाद 28 रनों की पारी खेल अपना योगदान दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा दोनों तीन-तीन विकेट लेने में कामयाब हुए।
न्यूजीलैंड के 338 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम शुरुआत से ही खराब प्रदर्शन करते दिखाई दी। रोहित 11 रन जबकि गिल 23 रन रन आउट हो गए। इसके बाद भी विकटों का सिलसिला जारी रहा। इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 124 रन बनाए। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 53 और हर्षित राणा ने 52 रन की पारी खेली।
मगर इंडियन टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई और न्यूज़ीलैंड ने 41 रन से मैच जीत लिया। न्यूज़ीलैंड के लिए ज़ैकरी फाउल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। इस जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।
IND vs NZ 3rd ODI मैच में बने ये रिकॉर्ड

1. न्यूजीलैंड बनाम भारत (वनडे) में सबसे ज़्यादा लगातार 50 से ज़्यादा स्कोर
- 5 – केन विलियमसन (2014)
- 4* – डेरिल मिशेल (2025-26)
- 3 – ग्लेन टर्नर (1975-76)
- 3 – स्टीफन फ्लेमिंग (1994-95)
- 3 – रोजर टवोस (1999)
- 3 – रॉस टेलर (2019-20)
2. भारत में IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा 100 (वनडे)
- 5 – एबी डिविलियर्स (11 पारियां)
- 4 – डेरिल मिशेल (8 पारियां)*
3. वनडे में NZ बनाम IND के लिए सबसे ज़्यादा 100
- 5 – नाथन एस्टल (29 पारियां)
- 4 – डेरिल मिशेल (11 पारियां)*
- 3 – क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
- 3 – रॉस टेलर (34 पारियां)
4. यह पहला मौका है जब किसी वनडे मैच की एक ही पारी में दो न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ शतक बनाया हो।
5. डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की 219 रनों की साझेदारी वनडे में भारत के खिलाफ चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है, जो 2022 में ऑकलैंड में विलियमसन और लैथम द्वारा चौथे विकेट के लिए जोड़े गए 221* रनों के बाद है।
6. वनडे में NZ बनाम IND के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)
- 221* – टी लैथम, केन विलियमसन, ऑकलैंड, 2022
- 219 – डी मिशेल, जी फिलिप्स, इंदौर, 2026*
- 200 – टी लैथम, रॉस टेलर, वानखेड़े, 2017
- 190 – एस स्टायरिस, रॉस टेलर, दांबुला, 2010
7. न्यूजीलैंड बनाम भारत (वनडे) के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 145* – टॉम लैथम, ऑकलैंड, 2022
- 140 – माइकल ब्रेसवेल, हैदराबाद, 2023
- 138 – डेवोन कॉनवे, इंदौर, 2023
- 137 – डेरिल मिशेल, इंदौर, 2026*
- 134 – डेरिल मिशेल, वानखेड़े, 2023
- 131* – डेरिल मिशेल, राजकोट, 2026
- 130 – डेरिल मिशेल, धर्मशाला, 2023
8. इस सीरीज़ में डेरिल मिशेल के 352 रन, 3 मैचों की वनडे बाइलेटरल सीरीज़ में किसी भी न्यूज़ीलैंड बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं।
9. 3-मैच की ODI बाइलेटरल सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन
- 360 – बाबर आज़म बनाम WI, 2016 (UAE)
- 360 – शुभमन गिल बनाम NZ, 2023 (घरेलू)
- 352 – डेरिल मिशेल बनाम IND, 2026 (विदेशी)*
- 349 – इमरुल कायेस बनाम ZIM, 2018 (घरेलू)
- 346 – पी निसांका बनाम AFG, 2024 (घरेलू)
10. भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा ODI औसत (कम से कम 500 रन)
- 74.1 – डेरिल मिशेल*
- 71.0 – जॉर्ज बेली
- 62.6 – गैरी कर्स्टन
- 61.4 – जैक्स कैलिस
- 59.9 – उस्मान ख्वाजा
11. NZ बनाम IND (ODIs) में पहली पारी के सबसे ज़्यादा टोटल
- 349/9 राजकोट में, 1999
- 348/8 नागपुर में, 1995
- 337/8 इंदौर में, 2026*
- 315/7 बेंगलुरु में, 2010
14. पहले 14 ODI के बाद भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट
- 32 – अजीत अगरकर
- 27 – इरफान पठान
- 26 – हर्षित राणा*
- 25 – प्रसिद्ध कृष्णा
- 24 – रवि अश्विन
- 24 – जसप्रीत बुमराह
15. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर (वनडे)
- 18 – रिकी पोंटिंग (50 पारियां)
- 17 – विराट कोहली (36 पारियां)*
- 14 – डीन जोन्स (27 पारियां)
- 14 – कुमार संगकारा (45 पारियां)
16. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक (वनडे)
- 7 – विराट कोहली (36 पारियां)*
- 6 – रिकी पोंटिंग (50 पारियां)
- 6 – वीरेंद्र सहवाग (23 पारियां)
- 5 – सचिन तेंदुलकर (41 पारियां)
- 5 – सनथ जयसूर्या (45 पारियां)
17. विराट कोहली के शतक:
- इंटरनेशनल में 85वां
- वनडे में 54वां
- भारत में 41वां
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वां
18. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक (सभी फॉर्मेट में)
- 10 – विराट कोहली (73 पारियां)*
- 9 – जैक्स कैलिस (76 पारियां)
- 9 – जो रूट (71 पारियां)
- 9 – सचिन तेंदुलकर (80 पारियां)
19. विराट कोहली (12662*) ने वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग (12655 रन) को पीछे छोड़ दिया है।
20. 1988 के बाद से आठ कोशिशों में न्यूज़ीलैंड की भारत में यह पहली वनडे बाइलेटरल सीरीज़ जीत है।
21. इंदौर में सात वनडे मैच जीतने के बाद भारत की यह पहली हार है। इस वेन्यू पर 8 में से 6 वनडे मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं।
22. अक्टूबर 2022 के बाद यह पहली बार है, जब 13 लगातार मैच जीतने के बाद भारत टॉस जीतकर घर पर कोई वनडे मैच हारा है।
23. घर पर भारत के बाइलेटरल वनडे सीरीज़ के नतीजे (2016 से)
बनाम ऑस्ट्रेलिया: पाँच सीरीज़ | तीन जीत | दो हार
अन्य टीमों के खिलाफ: 14 सीरीज़ | 13 जीत | 1 हार बनाम न्यूज़ीलैंड (आज)
24. द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ के निर्णायक मैचों में विराट कोहली
- पारी: 16
- रन: 784
- औसत: 52.26
- स्ट्राइक रेट: 98.0
- शतक/अर्धशतक: 2/6
- उच्चतम स्कोर: 124
25. हारने के बावजूद सबसे ज़्यादा वनडे शतक
- 14 – सचिन तेंदुलकर
- 11 – क्रिस गेल
- 9 – ब्रेंडन टेलर
- 9 – विराट कोहली*
26. वनडे में 300 से ज़्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली
- पारी: 37
- रन: 2131
- औसत: 62.67
- स्ट्राइक रेट: 106.4
- शतक/अर्धशतक: 10/9
27. सबसे ज़्यादा मैदानों पर शतक (वनडे)
- 35 – विराट कोहली*
- 34 – सचिन तेंदुलकर
- 26 – रोहित शर्मा
- 21 – रिकी पोंटिंग
- 21 – हाशिम अमला
- 21 – एबी डिविलियर्स
28. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक (सभी फॉर्मेट में)
- 10 – विराट कोहली (73 पारी)*
- 9 – जैक्स कैलिस (76 पारी)
- 9 – जो रूट (71 पारी)
- 9 – सचिन तेंदुलकर (80 पारी)