Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IND vs NZ 3rd T20I Stats: अभिषेक ने रचा इतिहास, सूर्या भी नहीं रहे पीछे, तीसरे इंटरनेशनल मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ 3rd T20I Stats: Abhishek creates history, Suryakumar Yadav also shines, 11 major records broken in the third international match.

IND vs NZ 3rd T20I Stats: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ तीसरा टी20 मैच समाप्त हो चुका है और इस मैच को इंडिया ने महज 10 ओवर में आठ विकेट से जीत लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम की यह काफी बड़ी जीत है।

इस जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह, तीनों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मैच में रिकॉर्ड भी बनाए। तो आइए जान लेते हैं कि तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में क्या कुछ रिकॉर्ड बने।

कुछ ऐसा रहा IND vs NZ 3RD T20I मैच का हाल

Here's a summary of the IND vs NZ 3rd T20I match.
Here’s a summary of the IND vs NZ 3rd T20I match.

भारत-न्यूजीलैंड थर्ड टी20 मैच (IND vs NZ) में बने रिकॉर्ड के बारे में जानने से पहले एक बार मैच के हाल के बारे में बातकर लेते हैं। तो बता दें कि इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 153 रन बनाए। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं मार्क चैपमैन के बल्ले से 23 गेंदों में 32 रनों की पारी देखने को मिली। इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट वहीं रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या दोनों ने दो-दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के 154 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में पहले ही गेंद पर गंवा दिया। लेकिन इसके बाद इंडिया डोमिनेट करते नजर आई और उसने दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर 10 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 26 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। विरोधी क्रिकेट के लिए मैट हेनरी और ईश सोढ़ी एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।

यह भी पढ़ें: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से निकाला जा सकता ये खिलाड़ी, खराब फॉर्म करवा सकती इसे बाहर

IND vs NZ 3rd T20I मैच में बने ये रिकॉर्ड

1. T20I में 11 पारियों में पहली बार कुलदीप यादव विकेट लेने में नाकाम रहे; ऐसा आखिरी बार ब्रिजटाउन में SA के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हुआ था।

2. भारत में भारत के खिलाफ 160 से कम के टोटल को सिर्फ एक बार ही कोई टीम सफलतापूर्वक डिफेंड कर पाई है: 2016 T20 वर्ल्ड कप में नागपुर में न्यूजीलैंड द्वारा बनाया गया 127 रन।

3. T20I पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल बनाम ज़िम्बाब्वे हरारे 2016
  • पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2021
  • रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज बैसटेरे 2022
  • संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड गुवाहाटी 2026

4. अभिषेक शर्मा ने आठवीं बार T20I में छक्का लगाकर अपना खाता खोला है; इनमें से पांच बार उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है।

5. T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ टीम 50

  • 3.1 ओवर बनाम NZ गुवाहाटी 2026 *
  • 3.4 ओवर बनाम Ban हांगझोऊ 2023
  • 3.5 ओवर बनाम Sco दुबई 2021
  • 3.5 ओवर बनाम Aus नागपुर 2022
  • 3.5 ओवर बनाम नेपाल हांगझोऊ 2023
  • 3.5 ओवर बनाम Aus तिरुवनंतपुरम 2023
  • 3.5 ओवर बनाम Zim हरारे 2024
  • 3.5 ओवर बनाम Eng वानखेड़े 2025

6. भारत के लिए पावरप्ले में सबसे ज़्यादा टोटल

  • 95/1 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
  • 94/2 बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026 *
  • 82/2 बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
  • 82/1 बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
  • 78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2018
  • साथ ही, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पावरप्ले में यह सबसे ज़्यादा टोटल है, जिसने 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के 91/0 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

7. FM टीम के खिलाफ सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

  • 12 गेंदें युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
  • 13 गेंदें जान फ्रायलिंक बनाम ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
  • 14 गेंदें कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका ऑकलैंड 2016
  • 14 गेंदें अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026 *
  • 15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज़ सेंचुरियन 2023

8. T20I में ज़्यादातर बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाना

  • 9 अभिषेक शर्मा *
  • 9 सूर्यकुमार यादव
  • 7 फिल साल्ट
  • 7 एविन लुईस

9. सबसे ज़्यादा लगातार T20I सीरीज़ जीत (FM टीमें)

  • 11* भारत (2024 – जारी)
  • 11 पाकिस्तान (2016-18)
  • 7 भारत (2017-18)
  • 6 भारत (2019-21)

10. घर पर सबसे ज़्यादा लगातार सीरीज़ जीत (FM टीमें)

  • 10 भारत (2022-26) *
  • 8 ऑस्ट्रेलिया (2006-10)
  • 7 भारत (2019-22)
  • 5 पाकिस्तान (2008-18)

11. FM टीम के खिलाफ 150+ के टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा गेंदें बाकी रहते हुए जीत

  • 60 गेंदें Ind vs NZ गुवाहाटी 2026 *
  • 37 गेंदें WI vs SA किंग्स्टन 2024
  • 33 गेंदें Eng vs Pak लाहौर 2022
  • 32 गेंदें SA vs Eng जोबर्ग 2016

FAQs

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच किसने जीता?

भारत

यह भी पढ़ें: विराट कोहली बनाम डेरिल मिशेल: कौन है वर्तमान समय में दुनिया का नंबर-1 ODI बल्लेबाज, इन आंकड़ों से सबकुछ साफ़

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!