IND vs NZ: भारत (India) और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें एक-एक मुकाबला दोनों टीमों ने जीता और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में सीरीज जीतने के लिहाज से आखिरी मैच काफी अहम होने वाला है, जो 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत (India) ने वडोदरा में सीरीज की जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन राजकोट में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैदान पर उसका वनडे रिकॉर्ड पहले भी खराब ही था। इसी वजह से अब तीसरे मैच से पहले सभी के मन में होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के वनडे रिकॉर्ड को जानने की जिज्ञासा जरूर होगी।
होल्कर स्टेडियम में भारत (India) का है दबदबा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत (India) का ODI रिकॉर्ड जानकार भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया ने आज तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। यहां पर भारत ने अभी तक अपने सभी विरोधियों को धूल चटाने का काम किया है। भारत ने होल्कर स्टेडियम में 7 मैच खेले हैं और इन सभी में जीत हासिल की है। उसका इस वेन्यू पर 100% जीत का रिकॉर्ड है, जो न्यूजीलैंड की चिंता बढ़ा सकता है, जो दूसरा मैच जीतकर तीसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज जीतने का सपना देख रही है।
भारत (India) ने होल्कर स्टेडियम पर अपनी सबसे पहली वनडे जीत साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हासिल की थी। इसके बाद, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी टीम इंडिया ने यहां मात दी है। भारत ने न्यूजीलैंड को भी इंदौर में हराया है। दोनों के बीच 2023 में मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 90 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। एक बार फिर से भारतीय फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को दोहराए और कीवियों को मात देकर सीरीज पर कब्जा करे।
भारत (India) द्वारा होल्कर स्टेडियम में खेले गए सभी वनडे मुकाबलों के नतीजें:
| क्रम | विपक्षी टीम | परिणाम | जीत का अंतर | मैच तिथि |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इंग्लैंड | जीता | 7 विकेट | 15 अप्रैल 2006 |
| 2 | इंग्लैंड | जीता | 54 रन | 17 नवंबर 2008 |
| 3 | वेस्टइंडीज | जीता | 153 रन | 8 दिसंबर 2011 |
| 4 | दक्षिण अफ्रीका | जीता | 22 रन | 14 अक्टूबर 2015 |
| 5 | ऑस्ट्रेलिया | जीता | 5 विकेट | 24 सितंबर 2017 |
| 6 | न्यूजीलैंड | जीता | 90 रन | 24 जनवरी 2023 |
| 7 | ऑस्ट्रेलिया | जीता | 99 रन | 24 सितंबर 2023 |
तीसरे वनडे के लिए इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे व आखिरी मुकाबले के लिए भारत (India) और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार, 15 जनवरी को इंदौर पहुंचीं। इंदौर में दो साल बाद भारतीय टीम वनडे मुकाबला खेलती नजर आने वाली है, ऐसे में फैंस की संख्या काफी ज्यादा होने वाली है। इसी वजह से अभ्यास सत्र से लेकर मुकाबले वाले दिन तक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को कोई समस्या न हो।
इंदौर में होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारत (India) और न्यूजीलैंड का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टिन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉलक्स, मिच हे, काइल जेमिसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल रे, विल यंग
FAQs
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने कितने वनडे मुकाबले खेले हैं?
होल्कर स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे मुकाबले में कितने अंतर से हराया था?
यह भी पढ़ें: खुशी मुखर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ मानहानि का केस, सूर्यकुमार यादव के मामले में देंगे होंगे 100 करोड़ रुपये