ind vs nz second test match stats in hindi

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला गया। जिसमें टीम इंडिया को 113 रनों से हार मिली है। लगातर 2 मुकाबले जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है। जबकि अब सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 1 नवंबर से खेला जाएगा।

दूसरे टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड टीम ने इतिहास रचा है। जबकि भारतीय टीम को 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज में हार मिली है। इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में कई बड़े रिकार्ड्स बने। तो चलिए डालते हैं सभी रिकार्ड्स पर एक नजर……

Advertisment
Advertisment

IND vs NZ मैच स्टैट्स

1. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को मिली पहली टेस्ट सीरीज हार।

2. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में उसके घर पर हराया है।

3. वाशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का डाला शानदार

4. भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली मेहमान टीमें

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड (पांच बार, आखिरी बार 2012/13 में)
वेस्टइंडीज (पांच बार, आखिरी बार 1983/84 में)
ऑस्ट्रेलिया (चार बार, आखिरी बार 2004/05 में)
पाकिस्तान (1986/87)
दक्षिण अफ्रीका (1999/00)
न्यूजीलैंड (2024/25)

5. मिशेल सेंटनर – 13/157

न्यूजीलैंड के गेंदबाज के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ मैच आंकड़ा
भारत के खिलाफ किसी भी टीम के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ मैच आंकड़ा
भारत में मेहमान गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ मैच आंकड़ा

6. भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा घरेलू हार

1969 में चार (ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 3, न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध 1)
1983 में तीन (वेस्टइंडीज के विरुद्ध 3)
2024 में तीन (न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2, इंग्लैंड के विरुद्ध 1)
रोहित शर्मा की कप्तान के रूप में 15 घरेलू टेस्ट मैचों में चौथी हार, कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन (दोनों ने 20-20 टेस्ट मैच खेले) के बराबर और केवल एमएके पटौदी (27 टेस्ट मैच खेले) की नौ हार से पीछे।

7. भारत को अपने सरजमीं मिली 4331 दिन बाद टेस्ट सीरीज में हार।

8. भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट

14/225 – एजाज पटेल, मुंबई (WS), 2021
13/106 – इयान बॉथम, मुंबई (WS), 1980
13/157 – मिशेल सेंटनर, पुणे, 2024*

9. भारत में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले मेहमान खिलाड़ी (2000 से)

जेसन क्रेजा (2008)
डेल स्टेन (2010)
मैंटी पनेसर (2012)
स्टीव ओ’कीफ (2017)
एजाज पटेल (2021)
नाथन लियोन (2023)
मिशेल सेंटनर (2024)*

10. एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के

33 – ब्रेंडन मैकुलम (2014)
32 – यशस्वी जायसवाल (2024)*
26 – बेन स्टोक्स (2022)
22 – एडम गिलक्रिस्ट (2005)
22 – वीरेंद्र सहवाग (2008)

11. भारत में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
10/119 – एजाज पटेल, मुंबई (WS), 2021 7/53 – मिशेल सेंटनर, पुणे, 2024* 7/62 – टिम साउथी, बेंगलुरु, 2012

12. भारत में मेहमान कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत (2000 से)

2: टॉम लैथम*
2: स्टीव स्मिथ
2: एडम गिलक्रिस्ट
2: एलेस्टेयर कुक
2: हैंसी क्रोनिए

Also Read: बॉर्डर-गावस्कर के साथ ही WTC फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान! ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज वाले ये 3 खिलाड़ी बाहर