Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, जानें कौन होगा अंदर किसकी होगी छुट्टी

IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी India की प्लेइंग इलेवन, जानें कौन होगा अंदर किसकी होगी छुट्टी

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले खेल लिए हैं और इस दौरान उसे एक भी टीम नहीं हरा पाई। भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के दौरान यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। अब बारी सुपर-8 राउंड की है, जिसके प्रदर्शन के आधार पर ही सेमीफाइनल का टिकट मिल पाएगा।

भारत (India) को सुपर-8 के लिए ICC ने X1 सीडिंग दी थी। इसी वजह से टीम इंडिया X ग्रुप में है। इस ग्रुप में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भी है। पहले ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप में रखा गया था लेकिन फिर जिम्बाब्वे की टीम ने कंगारुओं की जगह ले ली।

सुपर-8 में भारत (India) के सामने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका की चुनौती

IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी India की प्लेइंग इलेवन, जानें कौन होगा अंदर किसकी होगी छुट्टी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेल रही भारतीय टीम (Indian Team) के सामने सुपर-8 राउंड में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम चुनौती पेश करती नजर आएगी। इन दोनों टीमों के बीच 22 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसी वेन्यू पर भारत ने अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला और उसे 17 रनों से हराया था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम भी अहमदाबाद में खेल चुकी है। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास इस वेन्यू पर खेलने का अनुभव है। अब देखना होगा कि मैच में किस टीम का प्रदर्शन बेहतर रहता है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत (India) ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव भी किए थे। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी हमें कुछ चेंज देखने को मिल सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत (India) की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव संभव

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को शुरुआत से अभी तक बरकरार रखा है और प्लेइंग 11 में जो भी बदलाव हुए हैं, वो परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए या फिर खिलाड़ियों की बीमारी की वजह से हुए हैं। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने अपने उपकप्तान अक्षर पटेल को रेस्ट दिया, जो पहले तीन मैचों में खेले थे। टीम मैनेजमेंट ने अक्षर के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया, जो बल्लेबाजी में अक्षर की तरह ही हैं लेकिन गेंदबाजी में ऑफ स्पिन करते हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी नहीं आई लेकिन गेंदबाजी में उन्हें जरूर पूरे चार ओवर डालने का मौका मिला लेकिन वो 36 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए। ऐसे में अब अक्षर की वापसी हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिल सकती है, क्योंकि सुंदर का प्रदर्शन भरोसा जीतने वाला नहीं था, वहीं अक्षर के पास बड़े मैचों का अनुभव है और उन्होंने दबाव वाले मैचों में अच्छा किया हुआ है। ऐसे में वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

अभिषेक शर्मा को खराब प्रदर्शन के बावजूद बरकरार रखे जाने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल की वापसी के अलावा भारत (India) की प्लेइंग 11 में अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हालांकि, कुछ लोगों के मन में अभिषेक शर्मा की जगह को लेकर सवाल जरूर खड़े हो सकते हैं, जो अभी तक तीन मैच खेलने के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। अभिषेक का खाता एक भी मैच में नहीं खुला है। हालांकि, पिछले एक साल लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण अभिषेक को बैक किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि भारत के पास विकल्प में संजू सैमसन ही मौजूद हैं, जिनका खुद का फॉर्म सवालों के घेरे में है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर ), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

FAQs

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 मैच कब और कहां खेला जाना है?
22 फरवरी, अहमदाबाद

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!