IND vs WI 2nd Test Day 1 Stats: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज क पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था, जो टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं, अब दूसरा टेस्ट आज से दिल्ली में शुरू हो चुका है।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच (IND vs WI) का पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा और टीम इंडिया ने 90 ओवर में 318/2 का स्कोर बनाकर दिन का खेल समाप्त किया।
IND vs WI दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का रहा बोलबाला
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद, दिल्ली टेस्ट (IND vs WI Delhi Test) में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पक्ष में सिक्का गिरा। गिल ने टॉस जीतने क बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने संभलकर शुरुआत की। दोनों ने शुरुआत में समय लिया और फिर कुछ अच्छे शॉट भी खेले। इनके बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। राहुल ने 38 रनों की पारी खेली।
इसके बाद, साई सुदर्शन ने भी अपनी क्लास दिखाई और 87 रन बनाए। फिर यशस्वी जायसवाल के आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज संघर्ष करते रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों विकेट जोमेल वारिकेन के खाते में गए।
IND vs WI दिल्ली टेस्ट के पहले दिन बने 12 बड़े रिकॉर्ड
दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला और कई सारे बड़े रिकॉर्ड भी बने। उनमें से 12 का जिक्र हम इसमें करने जा रहे हैं।
1. भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने दूसरी बार 150 प्लस का स्कोर बनाया। इस तरह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने भी 2 बार अपने टेस्ट करियर में ऐसा किया था।
2. दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 173 रनों की नाबाद पारी खेली। अब वह भारत की तरफ से टेस्ट मैच के पहले दिन बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर गए हैं।
3. WTC में यशस्वी जायसवाल ने अपना पांचवां 150 का स्कोर बनाया और केन विलियम्सन, मार्नस लैबुशेन की बराबरी कर ली। अब जायसवाल से आगे सिर्फ जो रुट (8) ही हैं।
4. यशस्वी जायसवाल का टेस्ट में यह 7वां शतक रहा। इस तरह उन्होंने 24 वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले सबसे ज्यादा शतक लगाने के मेल में जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलिस्टेयर कुक और केन विलियम्सन की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में जायसवाल से आगे डॉन ब्रैडमैन (12), सचिन तेंदुलकर (11) और गैरी सोबर्स (9) मौजूद हैं।
5. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल (512) ने अपनी 38 रनों की पारी से ने एमएस धोनी (476) को पीछे छोड़ दिया है।
6. दिल्ली टेस्ट के पहले दिन साई सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली। यह नंबर 3 पर किसी भी बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज का भारत में 2002 के बाद पहला फिफ्टी प्लस का स्कोर है।
7. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच 193 रनों की साझेदारी हुई। भारत के लिए टेस्ट में दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बीच यह चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
8. यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले भारत के 43वें बल्लेबाज बन गए हैं।
9. 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा 150 का स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल (5) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, जावेद मियांदाद और ग्रीम स्मिथ को पछाड़ दिया है। इन तीनों के नाम 4-4 150 के स्कोर दर्ज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर डॉन ब्रैडमैन (8) हैं।
10. WTC 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल (620) चौथे स्थान पर आ गए हैं।
11. शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (2716) को पीछे छोड़ दिया है।
12. भारत के लिए टेस्ट इतिहास में यह तीसरा मौका बन गया है, जब उसके दो ओपनर्स ने एक कैलेंडर वर्ष में 3 या उससे ज्यादा शतक लगाए हों। इससे पहले 2008 और 2019 में ऐसा हुआ था।
FAQs
IND vs WI दिल्ली टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए?
IND vs WI दिल्ली टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में क्या बदलाव किए हैं?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6,6,6….. टी20 में बना सबसे बड़ा स्कोर! टीम ने 349 रन ठोककर जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर