Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का ऐलान, टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान के नाम भी आए सामने

India-Australia Test Series Announced; Names of Team India's Captain and Vice-Captain Revealed

Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच होने जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया गया है और इस सीरीज का ऐलान किए जाने के साथ ही इस सीरीज में कौन दो खिलाड़ी कप्तानी करेंगे इनके भी नाम सामने आ गए हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कौन हैं वो दो खिलाड़ी जो हमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 में कप्तानी करते नजर आने वाले हैं।

जनवरी-फरवरी में होने वाली है सीरीज

दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान किया है। हालांकि बोर्ड ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जनवरी से मार्च के बीच में यह सीरीज होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार यह सीरीज मिड जनवरी या जनवरी के लास्ट में शुरू होगी और फरवरी के अंत में समाप्त होगी। इस दौरान भारत में दोनों टीमों की धमाकेदार टक्कर देखने को मिलेगी।

ये दो खिलाड़ी करेंगे कप्तानी

Shubman Gill and Rishabh Pant are set to take on the responsibility of leading Team India in the five-match Test series against Australia.
Shubman Gill and Rishabh Pant are set to take on the responsibility of leading Team India in the five-match Test series against Australia.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को लीड करने की जिम्मेदारी कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत संभालते दिखाई देने वाले हैं। ऋषभ पंत उपकप्तान के रोल में नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल टीम के सर्वेसर्वा होने वाले हैं। तो देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि दोनों की कप्तानी कैसी रहेगी और टीम इंडिया जीत दर्ज कर पाएगी या फिर नहीं। क्योंकि रिसेंटली बतौर कप्तान दोनों का हाल बेहाल रहा है।

यह भी पढ़ें: टीम मालिकों को रविचंद्रन अश्विन ने दिया गजब का सुझाव, अपनाया तो हर खिलाड़ी करेगा शानदार प्रदर्शन

लगातार हो रहे हैं फ्लॉप

बता दें कि रोहित शर्मा के संन्यास का ऐलान करने के बाद शुभमन गिल को कप्तान जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया और तब से अब तक शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट टीम को कुल आठ मैचों में लीड किया है। इस दौरान चार में टीम को जीत जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच इस दौरान ड्रॉ पर खत्म हुआ है। वहीं ऋषभ पंत ने एक मैच में कप्तानी की है और उस दौरान इंडिया को हार मिली है।

भारत ने अपनी लास्ट टेस्ट सीरीज इन दोनों की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के साथ खेली थी और उस दौरान उसे 2-0 से एकतरफ़ा हार का सामना करना पड़ा था। यह सीरीज इंडिया (Team India) में ही हुई थी। इसके चलते काफी ज्यादा बवाल भी मचा था। 2027 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी अगर इंडिया को हार मिलती है तो बीसीसीआई बिना किसी देरी कप्तान बदल सकती है। यानी WTC के नए साइकिल 2029 WTC में हमें एक दूसरा खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएगा।

FAQs

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की शुरुआत कब होगी?

जनवरी 2027

यह भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महायुद्ध तय, 5 टेस्ट मैचों की डेट का ऑफिशियल ऐलान, जानें कब-कहाँ होंगे मुकाबले

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!