Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत का दबदबा! ICC की नई बल्लेबाज़ टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे 4 इंडियन स्टार्स

India dominates! 4 Indian stars break into the top 10 in the new ICC T20 batting rankings.

ICC MEN’S T20 Batting rankings: टी20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय डोमिनेट कर रही है और भारतीय क्रिकेट टीम का डोमिनेंस बल्लेबाजों के बेहतरीन बल्लेबाजी के बलबूते देखने को मिल रहा है। इस समय आईसीसी के टॉप 10 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। तो आइए एक बार सभी बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।

T20 Batting rankings की लिस्ट हुई जारी

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी हर बुधवार दोपहर अपनी रैंकिंग लिस्ट अपडेट करता है और रिसेंटली जब आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट की तो इस दौरान खिलाड़ियों का बेहतरीन डोमिनेंस देखने को मिला। भारत के एक दो नहीं बल्कि पूरे चार खिलाड़ी टॉप 10 में इस समय नजर आ रहे हैं। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हैं।

इस स्थान पर हैं ये सभी खिलाड़ी

Currently, four Indian batsmen are seen in the ICC's top 10 T20 International batsmen rankings.
Currently, four Indian batsmen are seen in the ICC’s top 10 T20 Batting rankings

बता दें कि अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं तिलक वर्मा 751 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर हैं। तिलक वर्मा ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे नंबर पर कब्जा किया है। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 747 अंक के साथ छठे पायदान पर बने हुए हैं।

जबकि ईशान किशन ने पूरे 17 प्लेयर्स को पार करते हुए आठवें नंबर पर कब्जा कर लिया है। ईशान किशन 732 रेटिंग पॉइंट पर पहुंच गए हैं और अगर वह ऐसे ही अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते रहे तो और आगे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NED: नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर अब अपने सबसे बड़े दुश्मन से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 तारीख को होगा मैच

टॉप 10 में यह प्लेयर्स भी हैं शामिल

स्थान टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 भारत अभिषेक शर्मा 891
02 इंग्लैंड फिल साल्ट 808
03 श्रीलंका पथुम निसांका 786
04 भारत तिलक वर्मा 751
05 पाकिस्तान साहिबज़ादा फरहान 748
06 भारत सूर्यकुमार यादव 747
07 इंग्लैंड जोस बटलर 744
08 भारत ईशान किशन 732
09  न्यूज़ीलैंड टिम साइफर्ट 721
10 ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड 695

बताते चलें कि इस समय अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के अलावा टॉप 10 लिस्ट में इंग्लैंड के फिल साल्ट, श्रीलंका के पथुम निस्सांका, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के जोस बटलर, न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड मौजूद हैं।

साल्ट 808 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे जबकि निस्सांका 786 के साथ तीसरे पर हैं। साहिबजादा फरहान 748 अंक के साथ पांचवें और जोस बटलर 744 अंक के साथ सातवें पायदान पर हैं। टीम सीफर्ट 721 अंक के साथ नवें जबकि ट्रैविस हेड 695 अंक के साथ दसवें पायदान पर हैं।

FAQs

टी20 रैंकिंग में टॉप पर कौनसा बल्लेबाज है?

अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें: “बहुत मुश्किल है….”, कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ-पाँव फुले, टूर्नामेंट को लेकर खुद कह डाली दिल दुःखाने वाली बात

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!