India’s likely playing 11 for Africa t20 series: 9 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए बुधवार (3 दिसंबर) को बीसीसीआई ने भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी, जिसमें कई शानदार खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत कटक में होगी और इसका अंत 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले टी20 मुकाबले से होगा।
अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए Team India में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड की बात करें तो चुने गए 15 खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है और वो एक बार फिर से कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा शुभमन गिल का भी चयन हुआ है, जो अपनी इंजरी से उबर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें उपकप्तान बनाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में चोट के कारण बाहर रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। पांड्या एशिया कप के बाद से अब भारत के लिए एक्शन में नजर आएंगे। उनके आने के कारण नितीश कुमार रेड्डी को ड्रॉप कर दिया गया है। चौंकाने वाले फैसले के रूप में रिंकू सिंह का ड्रॉप किया जाना है। बाकी कुछ भी बदलाव नहीं है और ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो पिछली टी20 सीरीज में खेले थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत (India) का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की प्लेइंग 11 ऐसी आ सकती है नजर
भारत (India) के स्क्वाड में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। इसी वजह से प्लेइंग 11 पर सभी की नजर रहेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि सीरीज के दौरान टीम इंडिया किन ग्यारह खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
अफ्रीका टी20 सीरीज में भारत (India) की तरफ से ओपनिंग जोड़ी के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दावेदारी मजबूत है। अभिषेक ने टीम इंडिया को लगातार तूफानी शुरुआत दिलाने का काम किया है। वहीं, गिल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन उन पर हेड कोच गौतम गंभीर को काफी ज्यादा भरोसा है। इसी वजह से ये दोनों हमें बतौर ओपनर नजर आ सकते हैं।
नंबर 3 पर भारत (India) एक बार फिर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उतार सकता है। संजू को ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में भी एक मैच के दौरान इसी पोजीशन पर उतारा गया था। इस क्रम पर सैमसन को ज्यादा नीचे नहीं खेलना होगा, जिसमें उनको दिक्कत आ रही है। संजू के बाद नंबर 4 और 5 पर क्रमशः कप्तान सूर्यकुमार यादव व तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं।
फिनिशर के रूप में भारत के पास पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व शिवम दुबे के साथ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है। उनके आने से गेंदबाजी विभाग में ऑफ स्पिनर के विकल्प जुड़ जाएगा। स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती को खिलाया जा सकता है। वहीं, भारत कुलदीप यादव को खिलाता है तो एकमात्र तेज गेंदबाज के रुप में जसप्रीत बुमराह नजर आ सकते हैं, अन्यथा बुमराह के साथ दूसरे पेसर के रूप में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।
दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
नोट: यह भारत की संभावित प्लेइंग 11 है, जो लेखक ने अपने हिसाब से चुनी है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
| क्रम संख्या | दिन | तारीख | समय | मैच | स्थल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मंगलवार | 09 दिसम्बर 2025 | शाम 7:00 बजे | पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय | कटक |
| 2 | गुरुवार | 11 दिसम्बर 2025 | शाम 7:00 बजे | दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय | न्यू चंडीगढ़ |
| 3 | रविवार | 14 दिसम्बर 2025 | शाम 7:00 बजे | तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय | धर्मशाला |
| 4 | बुधवार | 17 दिसम्बर 2025 | शाम 7:00 बजे | चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय | लखनऊ |
| 5 | शुक्रवार | 19 दिसम्बर 2025 | शाम 7:00 बजे | पाँचवाँ टी20 अंतरराष्ट्रीय | अहमदाबाद |