India set to play ODI and Test Series after T20 WC: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में अभी मुख्य रूप फाइनल समेत 5 मुकाबले शेष हैं। सुपर-8 राउंड के अंतिम दोनों मैच आज खेले जाएंगे। इसके बाद, 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और फिर 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में भारत (India) का स्थान अभी पक्का नहीं हुआ है और उसे अपनी जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज को हराना होगा। दोनों टीमों के बीच कोलकाता में मुकाबला खेला जाना है। इसके नतीजे से तय हो जाएगा कि टीम इंडिया का सफर आगे जारी रहेगा या नहीं। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम का फॉर्मेट बदल जाएगा और वो टेस्ट व वनडे के मुकाबले खेलेगी।
T20 World Cup के बाद, जून में बदले हुए फॉर्मेट के साथ भारत (India) की होगी वापसी

भारत (India) का सफर टी20 वर्ल्ड कप में कहां तक जाएगा, अभी तक इसका अंदाजा नहीं है। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया ब्रेक पर रहेगी, क्योंकि मार्च से मई तक आईपीएल 2026 का आयोजन होना है, जिसमें ज्यादातर प्रमुख भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। आमतौर पर आईपीएल का समापन मई के अंतिम सप्ताह में होता है।
इसके बाद, टीम इंडिया (Team India) फिर से एक्शन में नजर आएगी, क्योंकि फ्यूचर टूर प्रोग्राम के हिसाब से उसे जून में अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। इसके अंतर्गत दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। अभी तक इन मुकाबलों का कार्यकम जारी नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल को लेकर अपडेट दिया जाएगा।
1 टेस्ट और 3 वनडे में अफगानिस्तान से भारत का होगा सामना
अफगानिस्तान ने भारत (India) का दौरा काफी समय से नहीं किया है। ऐसे में यह उनके लिए काफी अहम होगा। वहीं, टीम इंडिया के लिए भी अपने कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका हो सकता है। इस बात की उम्मीद कम ही लगाई जा रही है कि एक फुल स्ट्रेंथ टीम हमें नजर आएगी। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल हमें खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से गिल वापसी के लिए बेताब होंगे।
भारत (India) को टेस्ट में अफगानिस्तान से ज्यादा चुनौती मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन स्पिनर्स के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि घरेलू सरजमीं पर पिछली दो टेस्ट सीरीज से भारतीय बल्लेबाजों का हाल स्पिन के खिलाफ खराब रहा है। वहीं, वनडे में भी टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी है और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी थी। अफगानिस्तान भी वनडे में काफी मजबूत टीम बन गई है और उनके पास कई धुआंधार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़ी टीमों के खिलाफ भी अच्छा करने का दमखम रखते हैं। इसी वजह से भारत को अफगान टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।
भारतीय फैंस को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के शेड्यूल का इंतजार
आमतौर पर जब जब कोई सीरीज शुरू होने में कुछ समय ही शेष रह जाता है तो उसका शेड्यूल घोषित कर दिया जाता है लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक अफगानिस्तान के भारत (India) दौरे पर खेले जाने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। इसी वजह से फैंस के मन में सवाल है कि मुकाबले कब से शुरू होंगे और कहां खेले जाएंगे। सभी की नजर बीसीसीआई पर है कि वो जल्द कार्यक्रम का ऐलान करे।