Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रायपुर में बड़ी जीत से भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, ईशान और सूर्या ने भी किया कमाल; बने ये 13 बड़े रिकार्ड्स

रायपुर में बड़ी जीत से India ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, ईशान और सूर्या ने भी किया कमाल; बने ये 13 बड़े रिकार्ड्स

IND vs NZ: भारत (India) ने रायपुर में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 209 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट शेष रहते 16वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। भारत की जीत में ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारियों का अहम योगदान रहा।

इस मुकाबले में भारत (India) ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो अभी तक पाकिस्तान ने अपने नाम कर रखा था। वहीं, ईशान और सूर्यकुमार ने भी अपने बल्ले के कमाल से जबरदस्त उपलब्धियां अपने नाम की। आइए नजर डालते हैं दूसरे टी20 में बने 13 बड़े रिकार्ड्स पर:

भारत (India) और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में बने ये 13 बड़े रिकॉर्ड

रायपुर में बड़ी जीत से India ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, ईशान और सूर्या ने भी किया कमाल; बने ये 13 बड़े रिकार्ड्स

1. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत (India) ने 28 गेंद शेष रहते 209 का टारगेट अपने नाम कर लिया, जो किसी भी फुल मेंबर टीम द्वारा सबसे तेज 200 प्लस का सफलतम रन चेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने ऑकलैंड में 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 205 का टारगेट 24 गेंद शेष रहते हासिल किया था।

2. 200+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीत (फुल मेंबर टीमें)

  • 28 गेंदें, भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026 (लक्ष्य: 209)
  • 24 गेंदें, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2025 (लक्ष्य: 205)
  • 23 गेंदें, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2025 (लक्ष्य: 215)
  • 14 गेंदें, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहान्सबर्ग 2007 (लक्ष्य: 206)

3. सबसे ज्यादा बार 200 प्लस के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करना

  • 7 ऑस्ट्रेलिया
  • 6 भारत *
  • 5 दक्षिण अफ्रीका
  • 4 पाकिस्तान
  • 3 इंग्लैंड

4. भारत द्वारा T20I में सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े टारगेट

  • 209 (बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026) *
  • 209 (बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023)
  • 208 (बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2018)
  • 207 (बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009)
  • 204 (बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020)
  • 202 (बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013)

5. भारत (India) द्वारा हासिल किया गया 209 रन का लक्ष्य, दो विकेट के नुकसान पर छह या उससे कम रन बनाने के बाद सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है (फुल मेंबर टीमें)।

6. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी

7. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में भारत (India) के लिए सबसे तेज फिफ्टी 

  • 21 ईशान किशन रायपुर 2026*
  • 22 अभिषेक शर्मा नागपुर 2026
  • 23 केएल राहुल ऑकलैंड 2020
  • 23 रोहित शर्मा हैमिल्टन 2020
  • 23 सूर्यकुमार यादव रायपुर 2026*

8. जैक फॉलक्स द्वारा तीन ओवरों में दिए गए 67 रन किसी न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा टी20I में दिए गए सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन व्हीलर द्वारा 3.1 ओवरों में दिए गए 64 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

9. न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेला गया मुकाबला भारत (India) का घर पर 100वां टी20 इंटरनेशनल रहा।

10. घर पर सबसे ज्यादा मेंस टी20 खेलने वाली इंटरनेशनल टीमें

  • न्यूजीलैंड – 113
  • वेस्टइंडीज – 108
  • भारत – 100
  • दक्षिण अफ्रीका – 84
  • ज़िम्बाब्वे – 84
  • बांग्लादेश – 82

11. अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में 18 रन खर्च किए, जो किसी भी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले 2022 में पॉल स्टर्लिंग ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ इतने ही रन स्कोर किए थे।

12. 208/6 – यह न्यूजीलैंड का भारत (India) में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में राजकोट में 196/2 का स्कोर बनाया था।

13. न्यूजीलैंड ने भारत (India) के खिलाफ 208/6 का स्कोर बनाया, जो उसका किसी बल्लेबाज के फिफ्टी प्लस बिना सबसे बड़ा टोटल भी है।

ऐसा रहा दूसरे टी20 का हाल

रायपुर में टॉस हारने के बाद, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और उसने 20 ओवर में 208/6 का स्कोर बनाया, जिसमें रचिन रवींद्र ने 44 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव को दो विकेट मिले

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India)की शुरुआत खराब रही और पहले दो ओवर में संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा आउट हो गए। यहाँ से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 122 रनों की साझेदारी देखने को मिली। ईशान ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए। ईशान के बाद, सूर्यकुमार ने मोर्चा संभाला और शिवम दुबे ने भी उनका खूब साथ दिया। इन दोनों ने जमकर रन बरसाए और भारत को 15.2 ओवर में 209/3 के स्कोर पर पहुंचाकर जीत दिला दी। सूर्यकुमार ने नाबाद 82 रन बनाए। वहीं, दुबे के बल्ले से 36 रनों की नाबाद पारी आई।

FAQs

भारत ने पाकिस्तान का कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?
सबसे तेज 200 प्लस का टारगेट हासिल करना
रायपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में कितने की बढ़त बना ली है?
2-0

यह भी पढ़ें: ईशान-सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बनाई चटनी, रायपुर में भारत की जबरदस्त जीत, सीरीज में हासिल की 2-0 की बढ़त

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!