India vs Australia Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच साल 2024-25 में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया था। उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम 3-1 से भारत को मात दी थी। लेकिन अब इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से नहीं बल्कि 5-0 से मात देने की कोशिश करते दिखाई देगी, क्योंकि अगली टेस्ट सीरीज इंडिया में होने जा रही है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
भारत में होने जा रही है अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

बता दें कि अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) भारत में खेली जाएगी और इस दौरान टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से अपना पुराना हिसाब चुकता करने की कोशिश करते नजर आएगी। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फिर अपना दबदबा कायम करने वाली है और इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।
जनवरी-फरवरी में होने वाली है सीरीज
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड यानी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीते दिन भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि जनवरी मिड या अंत में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा और यह सीरीज फरवरी तक चलेगी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में जाकर एक टेस्ट मैच खेलना है।
हालांकि बोर्ड ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जिस तरह भारत में 2023 में हुई अंतिम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चार अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले गए थे। उसी तरह से 2026 में भी पांच अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले होंगे। इस दौरान यह टीमें हमें दिल्ली, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, इंदौर और कानपुर में मुकाबला खेलते नजर आ सकती हैं।
🚨 BREAKING: India to host Australia for Border-Gavaskar Trophy 2026 🇮🇳🔥
5-Test series set to begin Jan 2027 👀
Massive challenge for Cummins & Co.#BGT #INDvsAUSpic.twitter.com/Sd7XFUwMIq
— Cricket Dragon (@CricketDragonIN) March 22, 2026
यह भी पढ़ें: फेक न्यूज से नाराज विराट कोहली, इंस्टा स्टोरी में दिखाई सच्चाई, फर्जी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया बेनकाब
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें कि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के टीम (India vs Australia Test Series) के बीच कुल 112 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें से इंडिया ने 33 जबकि आस्ट्रेलिया ने 48 जीत रखे हैं। इस बीच 30 मुकाबले ड्रॉ और एक टाई पर समाप्त हुआ है। अब देखना होगा कि इस बार कौन जीतेगा और अपना दमखम दिखाएगा।
बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने एक लंबे अरसे से ऑस्ट्रेलिया के सामने घर पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंतिम बार भारत में साल 2004-5 में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस दौरान आस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने जो टेस्ट सीरीज जीती थी वो उसने इंडिया के खिलाफ लगातार चार सीरीज हारने के बाद जीती है।
FAQs
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगली टेस्ट सीरीज कब होगी?
यह भी पढ़ें: IPL को टक्कर देने उतरा न्यूजीलैंड! नई T20 लीग का ऐलान, इस महीने से होगी शुरुआत