Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

एशियन गेम्स के लिए नहीं जाएगी भारत की मजबूत टीम, कुछ ऐसा होगा स्क्वाड, ऋतुराज (कप्तान), पाटीदार, वैभव, प्रियांश…..

India will not field a strong team for the Asian Games; the squad will be something like this: Ruturaj (captain), Patidar, Vaibhav, Priyansh…

Team India Squad For Asian Games 2026: इस साल सितंबर-अक्टूबर के बीच जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है, जिसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते दिन, 20 फरवरी को रिपोर्ट आई थी कि इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई सभी सीनियर खिलाड़ियों को भेजेगी।

लेकिन अब रिपोर्ट है कि इंडिया के जूनियर खिलाड़ी हमें इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई दे सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं कि यह टूर्नामेंट कब से शुरू हो रहा है और इसमें कौन-कौन खेलता दिखाई दे सकता है।

17 सितंबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026)  में कुल 38 खेल खेले जाने हैं और उन्हीं में से एक है क्रिकेट। इस गेम्स में क्रिकेट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेंगे। 17 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेंगे महिलाओं के मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पुरुषों के मैच होंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं कप्तानी

Ruturaj Gaikwad may be seen leading the Indian cricket team in the Asian Games 2026.
Ruturaj Gaikwad may be seen leading the Indian cricket team in the Asian Games 2026.

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) संभालते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है और वो पहले भी भारत को लीड कर चुके हैं। इतना ही नहीं वो इस टूर्नामेंट में भी भारत की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी लीडरशिप में इंडिया ने बीते संस्करण गोल्ड मेडल भी जीता था।

एशियन गेम्स 2022 के दौरान उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। मालूम हो कि 19वें एशियन गेम्स (2022 एशियन गेम्स) का आयोजन चीन के हांग्जो में COVID-19 महामारी के कारण 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 के बीच हुआ था।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए किया गया टीम इंडिया का ऐलान, अभिषेक को फिर मौका, कुलदीप बाहर

इन-इन खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत

बीसीसीआई एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर कप्तान जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान के तौर पर चुन सकती है। वहीं प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (WK), अभिषेक पोरेल (WK), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, मयंक कुमार और सुयश शर्मा को भी अवसर मिल सकता है।

हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं कर दिया जाता कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। चूंकि अगर उस दौरान बोर्ड का फैसला बदला तो वो सीनियर टीम भी भेज सकती है। चूंकि हालियां कुछ समय में भारत की ए टीम थोड़ा निराश करते दिखाई दी है।

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (WK), अभिषेक पोरेल (WK), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, मयंक कुमार और सुयश शर्मा।

FAQs

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत कब होगी?

19 सितंबर

यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने की वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा की तुलना, खुलकर बताया किसे मानते हैं बेस्ट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!