Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक बाद साउथ अफ्रीका से मैच खेलेगा भारत, 3-3 वनडे-टी20 और 1 टेस्ट के लिए संभावित टीम इंडिया

ind vs sa series

T20 World Cup: टीम इंडिया इस समय टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत एक जून से मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच के मुकाबले से होगी।

टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के साथ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी।

T20 World Cup के बाद भारतीय दौरे पर आएगी दक्षिण अफ्रीका

India Women's Cricket Team vs South Africa Cricket Team
India Women’s Cricket Team and South Africa  Women’s Cricket Team

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20आई मैचों के साथ एक टेस्ट मैच खेलेगी। भारत 16 जून से 9 जुलाई तक लगभग एक दशक के बाद टेस्ट. वनडे और टी20आई श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की मेज़बानी करेगा। दोनों टीमों ने आखिरी बार नवंबर 2014 में टेस्ट खेला था।

वनडे मैच आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-2025 का हिस्सा हैं। सफेद गेंद वाले प्रारूप के मैच 2023 के अंत में आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल भारत में आयोजित 50 ओवर के पुरुष वनडे विश्व कप के कारण उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

बीसीसीआई ने बताया कि अनुभवी जेमिमा रोड्रिग्स और पूजा वस्त्रकार को गुरुवार को फिटनेस के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया, जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पुनिया की वनडे टीम में वापसी हुई है।

महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। पुनिया ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल जुलाई में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था। वह टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्रकार *, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया

एक टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, साइका इशाक, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, प्रिया पुनिया

तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, सजाना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।

यह भी पढ़ें: KKR के बाद इंग्लैंड में चमका गंभीर का चेला, 187 की स्ट्राइक रेट से पाकिस्तान का उतारा भूत, चौथे टी20 में 7 विकेट से जीती इंग्लैंड

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!