Indian Batsman: भारत में अभी कई घरेलू टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं जिसमें बहुत से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिसमें एक बल्लेबाज ने मुंबई के लिए खेलते हुए ऐतिहासिक पारी खेल डाली। उन्होंने इस 50 ओवर मैच में तिहरा शतक जड़ स्कोर बोर्ड पर टीम का स्कोर 500 लगाया। ऐसा कारनामा बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इस दौरान 42 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। तो आईए जानते हैं उस बल्लेबाज के बारे में-
जाधव ने रचा इतिहास
भारत में कई घरेलू टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं जिनमें पुरुष और महीला और दोनो घरेलू टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। बता दें 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में भारत की महिला बल्लेबाज इरा जाधव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मेघालय के खिलाफ तिहरा शतक जड़ते हुए 346 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 14 साल की इरा ने अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मेघालय के खिलाफ खेलते हुए इस दौरान चौको और छक्कों की बारिश कर दी थी। उन्होंने इस मुकाबले में 42 चौके और 16 छक्के जड़े हैं।
Record Alert 🚨
Ira Jadhav of Mumbai has smashed the highest individual score in Women’s Under 19 One Day Trophy history 🔥
She scored 346* (157) against Meghalaya in Bangalore, powering Mumbai to a massive 563/3 👌👌@IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/Jl8p278OuG pic.twitter.com/0dMN6RKeHD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 12, 2025
तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
इरा जाधव ने अपने तिहरे शतक के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें स्मृति ने अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में नाबाद 224 रनों की पारी खेली थी जोकि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा था। लेकिन अब इरा ने उन्हें टक्कर देते हुए उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मंधाना के अलावा भी कई महिला बल्लेबाज ऐसी हैं जिन्हें वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है लेकिन इरान उन सबको पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं। साथ ही बताते चले कि इरा को 18 जनवरी से शुरु होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए चुना गया है।
मुंबई ने स्कोर बोर्ड पर लगाया 500 से ज्यादा का स्कोर
बता दें मुंबई और मेघालय के बीच हुए इस घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की टीम इरा के तिहरे शतक की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट के नुकसान पर 563 रन बनाए। इस दौरान मुंबई की कप्तान हर्ली गाला ने भी टीम का स्पोर्ट करते हुए शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने टीम के लिए 114 रन जोड़े।
यह भी पढ़ें: भारत के दुश्मन देश तक ने कर दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्क्वॉड का ऐलान, दल में एक से एक खतरनाक खिलाड़ी