MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा है और इसका सारा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दिया जा रहा है, क्योंकि वह बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।
इसी के चलते पूर्व भारतीय स्टार ने उनके खिलाफ काफी कुछ कहा है। तो आइए जानते हैं कि कौन है वह दिग्गज जिसने एमएस धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ बोला है।
इस खिलाड़ी ने दिया MS Dhoni के खिलाफ बयान
दरअसल, जिस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ बयान दिया है वह कोई और नहीं बल्कि वसीम जाफर हैं। वसीम जाफर ने कहा है कि हां अगर धोनी कप्तानी नहीं कर रहे हैं तो उन्हें खेलते देखना थोड़ा दुखद है। साफ तौर पर धोनी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इसलिए यह आसान नहीं है। मालूम कि वसीम जाफर ने यह बात एमएस के इस सीजन खराब बल्लेबाजी को लेकर कही है।
लय में नहीं दिख रहे हैं धोनी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब तक चार मैचों की चार पारियों में 76 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 138 की स्ट्राइक रेट 76 की औसत से रन बनाया है। उन्होंने दो मैच में नाबाद 30 रन की पारी खेली है। लेकिन लगभग हर बार उनकी पारी काफी ज्यादा स्लो रही है, वह किसी भी मैच में इंटेंट नहीं दिखा रहे हैं, जिसके वजह से इसे हार का सामना करना पड़ा है।
कुछ ऐसा है धोनी का ओवरऑल आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 5319 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने यह कारनामा 268 मैचों की 233 पारियों में किया है। उन्होंने इस दौरान 39.40 की औसत 137.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। वह आईपीएल में 98 दफा नॉट आउट रहे हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा है। उन्होंने आईपीएल में 24 अर्धशतक जड़े हैं।