RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने जब से इस बार अपनी पहली ट्रॉफी जीती है तब से ही वो विवादों में है और विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। बैंगलोर ने अपनी पहली ट्रॉफी 18 सालों में जीती थी जिसके बाद आरसीबी फैंस ने काफी जश्न मनाया लेकिन जश्न मनाते समय ही भगदड़ होने से कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आरसीबी के एक खिलाड़ी और विवाद में उलझ गए है और उनके ऊपर एक लड़की ने यौन शोषण के आरोप गए है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी और क्या है पूरा मामला?
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर लगे यौन शोषण के आरोप
आपको बता दें, कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आरसीबी के बांए हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल है। यश दयाल के ऊपर एक लड़की से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने यश दयाल के ऊपर शादी का झांसा देकर उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। पीड़िता लड़की ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
युवती ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह पांच साल से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान उन्होंने शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया। इस खिलाड़ी ने उन्हें अपने परिवार से उनकी बहू के रूप में भी मिलवाया था। उन्हें आर्थिक रूप से भी अपने ऊपर निर्भर कर दिया था। युवती को कुछ समय पहले पता चला कि उनके कई अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं और उन्हें बाकी लड़कियों को भी इसी तरह प्रलोभन दिया है। पीड़िता ने कहा कि उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर भी कॉल की है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दी।
पीड़ित ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया मामला
पीड़ित लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए कहा कि अभी तक उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता की लिखित शिकायत में क्रिकेटर का नाम नहीं दर्ज है, लेकिन एक्स पर उन्होंने क्रिकेटर के साथ अपना एक फोटो भी डाल रखा है।
वहीं पुलिस की मानें, तो शिकायत के आधार पर पीड़िता के बयान को दर्ज कर लिया गया है और क्रिकेटर को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, 21 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा है यश दयाल का प्रदर्शन
वहीं अगर यश दयाल के प्रदर्शन को देखें, तो वो पिछले कुछ सालों से आरसीबी की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है। यश ने आईपीएल में अभी तक 43 मैचों में 34 की औसत और 9.58 की इकोनॉमी से 41 विकेट चटकाए है।