India's B team will go to Pakistan for Champions Trophy 2025, Jaiswal captain, Ishan Kishan wicketkeeper, debut of Mayank-Parag.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025): पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) खेला जाना है। जिसके लिए बहुत जल्द ही आईसीसी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2025 में खेला जाना है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2017 में खेला गया था।

जिसमें पाकिस्तान चैंपियन बनी थी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में इंडिया की बी टीम पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलने जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

यशस्वी जायसवाल को बनाया जा सकता है कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की बी टीम जायेगी पाकिस्तान, जायसवाल कप्तान, ईशान किशन विकेटकीपर, मयंक-पराग का डेब्यू 1

पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में सीनियर खिलाड़ी नहीं जा सकते हैं। क्योंकि, पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर अभी मामला गरम चल रहा है। जिसके चलते रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं खेल सकते हैं। इस लिए चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया बी टीम खेल सकती है। जिसके चलते टीम की कप्तानी युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

मयंक यादव और नितीश का हो सकता है डेब्यू

बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज में मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी का डेब्यू हुआ। इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन भी किया। जिसके चलते अब मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी को वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में यह दोनों खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि, टीम के सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पाकिस्तान नहीं जा सकते हैं।

ईशान और पंत हो सकते हैं विकेटकीपर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन और ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। क्योंकि, इन दोनों खिलाड़ियो का नाम चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे आगे चल रहा है। जिसके चलते ईशान और पंत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, मयंक यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान और मुकेश कुमार।

Also Read: शानदार गेंदबाजी के बावजूद वरुण चक्रवर्ती अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर, नहीं खेलेंगे एक भी मैच, ये मिस्ट्री स्पिनर ने किया रिप्लेस