Team India Tour Of Ireland: आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड का दौरा करने जा रही है और इस दौरे के शेड्यूल का बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है। इस दौरे का ऐलान किए जाने के साथ ही साथ कप्तान-उपकप्तान का नाम भी सामने आ गया है। तो आइए आयरलैंड के खिलाफ होने जा रही सीरीज के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
साल 2023 के बाद होगी यह सीरीज
मालूम हो कि भारत और आयरलैंड क्रिकेट टीम (India vs Ireland) के बीच अंतिम सीरीज साल 2023 में खेली गई थी। उस दौरान दो टी20 मैच हुए थे और इस बार भी दो टी20 मैच ही खेले जाएंगे। भारत-आयरलैंड की यह सीरीज आयरलैंड के बेलफास्ट में खेली जाएगी। इंडियन क्रिकेट टीम साल 2007 के बाद पहली बार यहां खेलते नजर आने वाली है।
इन दो खिलाड़ियों के पास होगी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य अब एशियन गेम्स जीतने का रहने वाला है। इस वजह से सभी सीरीज में बोर्ड फूल मेंबर टीम ही उतार सकती है। ऐसे में आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए भी बीसीसीआई भारत के फुल टाइम कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल को ही जिम्मेदारी सौंप सकती है।
यानी आयरलैंड टी20 सीरीज (India vs Ireland T20 Series) में सूर्यकुमार यादव कप्तान जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान का पदभार संभालते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं कर दिया जाता कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन काफी आसार हैं कि इन्हीं दोनों को लीड करने का जिम्मा मिले।
🚨 News 🚨
Schedule announced for #TeamIndia‘s tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी 3000 रन भी बना लें, फिर भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
जसप्रीत बुमराह ने की थी कप्तानी
ज्ञात हो कि बीते आयरलैंड टूर पर इंडियन टी20 टीम को लीड करने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह संभालते नजर आए थे। बुमराह इस दौरान कम बैक कर रहे थे और अपने कम बैक सीरीज को उन्होंने 2-0 से जीता था।
बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 8 के 8 में जीत दर्ज की है और इस बार भी इंडियन क्रिकेट टीम के ही जीतने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन इस हार के बावजूद आयरिश खिलाड़ियों को इंडिया के साथ खेल काफी कुछ सिखने मिला है और आगे भी मिलेगा।
India vs Ireland टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 26 जून (बेलफास्ट)
- दूसरा टी20: 28 जून (बेलफास्ट)
FAQs
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: 6 पर 6 की बारिश! KKR का छोड़ा खिलाड़ी बना तूफान, टी20 में 193 रन जड़कर हिलाया क्रिकेट जगत