Team India Captain: इस समय सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के कप्तान का पदभार संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में भी सफल रही। लेकिन उनकी उम्र 35 साल हो गई है और वो इंडियन क्रिकेट में ज्यादा समय तक अपनी जगह नहीं बनाए रख सकेंगे।
इस वजह से उनके बाद कप्तान कौन होगा इसकी चर्चा शुरू हो गई हैं। हाल ही में आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताया कि भारतीय टी20 टीम का अगला कप्तान कौन हो सकता है।
आकाश चोपड़ा ने खोले कई राज
डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी के दम पर एक अलग पहचान बनाने के बाद टीम इंडिया (Team India) में डेब्यू करने वाले आकाश चोपड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में तो कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन कमेंट्री और क्रिकेट एनालिसिस में उन्होंने काफी नाम बनाया। अक्सर उनके एनालिसिस सही रहते हैं और हाल ही में उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का अगला कप्तान होना चाहिए।
Aakash Chopra ने कही ये बात

अपने युटुब चैनल पर एक वीडियो के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स को उसकी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीता सकते हैं और वो ही इंडियन टी20 टीम (Team India) के अगले कप्तान भी बन सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, “एक नए सीज़न में एक नया विजेता—इससे बड़ा मौका और क्या हो सकता है? इस फ़्रैंचाइज़ी ने पिछले साल बहुत सारे नए फ़ैन बनाए, या आप यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने अपने फ़ैन्स को मुखर बना दिया। जो टीम फ़ाइनल तक पहुँचती है, वह सम्मान की हक़दार होती है। एक कदम और आगे बढ़िए, और जो फ़ैन बेस अब मुखर हो चुका है, उसे और ज़्यादा जश्न मनाने का मौका दीजिए।”
उन्होंने अपनी बात को आगे कंटीन्यू करते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर, मुझे लगा था कि वो टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुझे लगता है कि मिडिल ऑर्डर में एक जगह खाली हो सकती है। तो, क्या श्रेयस अय्यर उस जगह आ सकते हैं? अगर वह एक बार फिर कप्तानी के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं, तो मुमकिन है कि वह भारत के अगले T20 कप्तान बन जाएं, और आखिर क्यों नहीं?”
बतौर कप्तान कुछ ऐसे हैं श्रेयस अय्यर के आंकड़े
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अय्यर अब तक तीन आईपीएल फ्रेंचाइजियों को लीड कर चुके हैं। उन्होंने DC, KKR और PBKS की कप्तानी की है। उन्होंने 87 मैचों में टीम को लीड किया है। इस दौरान 48 में जीत और 35 में हार मिली है। दो मैच टाई और दो बेनतीजा रहे हैं। उनका विनिंग परसेंटेज 55.17 का रहा है, जो कि आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के बराबर है।
श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन भी बनाया था और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल भी लेकर गए थे। अब देखना होगा कि 2026 में उनकी अगुआई में टीम कैसा करेगी और वो इंडियन टी20 टीम में कब कमबैक करेंगे। यह भी ज्ञात हो कि वो आखिरी बार भारतीय टी20 टीम (Team India) के लिए साल 2023 में कोई मुकाबला खेलते नजर आए थे। हालांकि उन्हें रिसेंटली टीम में मौका मिला था। लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई।
FAQs
श्रेयस अय्यर ने कितने आईपीएल मैचों में कप्तानी की है?
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश टीम पर आई बड़ी मुसीबत, इस वजह से ICC कर रही इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड