Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सूर्या (कप्तान), अक्षर, वरुण, श्रेयस, हार्दिक…… एशिया कप 2025 के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित | Team India Asia Cup Playing 11

Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल के द्वारा शेड्यूल को जारी कर दिया गया है और इस टूर्नामेंट को 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि, भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा भी एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और जल्द से जल्द इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद समर्थक बेहद ही खुश नजर आए हैं।

लेकिन पीछे कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, भारतीय टीम मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भले ही स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन प्लेइंग 11 के बारे में विचार कर लिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, आखिरकर प्लेइंग 11 में मैनेजमेंट के द्वारा किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

Asia Cup 2025 में भारतीय टीम का शेड्यूल

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबले खेलने हैं और जब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाएगी तो फिर इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप टॉप-4 के लिए क्वालिफ़ाई की जाएगी। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर की शाम 07 बजकर 30 मिनट पर यूएई की टीम के खिलाफ़ खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम अभियान में दूसरा मुकाबला 14 सितंबर की शाम 07 बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी। वहीं आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ओमान की टीम के खिलाफ 19 सितंबर की शाम 07 बजकर 30 मिनट पर खेलते हुए दिखाई देगी।

  • 10 सितंबर, भारत बनाम यूएई, दुबई
  • 14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 19 सितंबर, भारत बनाम ओमान, अबुधाबी

इसे भी पढ़ें – टेस्ट सीरीज खत्म होते ही इंग्लैंड बोर्ड ने जारी किया वनडे और टी20 श्रृंखला का कार्यक्रम, खेले जाएंगे टोटल 8 मुकाबले

Asia Cup 2025 में पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

India's playing 11 announced for Asia Cup 2025
India’s playing 11 announced for Asia Cup 2025

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए जिस प्लेइंग 11 का चुनाव किया जाएगा उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा। संजू सैमसन मुकाबले में कीपिंग करते हुए भी दिखाई देंगे। जब से इन्हें टी20आई टीम में सलामी बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया है तब से इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 42 मैचों की 38 पारियों में 25.32 की औसत और 152.38 के स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

अभिषेक शर्मा

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया जाएगा। अभिषेक शर्मा ने भी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है और इसी वजह से इन्हें मौका दिया जाएगा। इनके प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने 17 टी20आई मैचों की 16 पारियों में 33.43 की औसत और 193.84 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

श्रेयस अय्यर

भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाएगा। अय्यर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। मगर घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से इन्हें मौका दिया जाएगा। इनके प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम के लिए इन्होंने 51 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान इन्होंने 30.66 की बेहतरीन औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 1104 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और इन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई मैचों में जीत हासिल की है। इनके प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने 83 मैचों की 79 पारियों में 38.20 की औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 4 शतकीय और 21 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

हार्दिक पंड्या

भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पंड्या को भेजा जाएगा। हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 90 पारियों में 141.67 की औसत से कुल 1812 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी की अबाट करें तो इन्होंने बॉलिंग करते हुए 94 विकेट अपने नाम किए हैं।

रिंकू सिंह

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह को भेजा जाएगा। रिंकू ने पिछले कुछ सालों से लोवर मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 33 मैचों की 24 पारियों में 161.06 की स्ट्राइक रेट और 42.00 की औसत से 546 रन बनाए हैं।

अक्षर पटेल

भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए प्लेइंग 11 में अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी मौका देगी। अक्षर पटेल का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बेहतरीन रहा है और इन्होंने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए इन्होंने 44 पारियों में 139.32 की स्ट्राइक रेट से कुल 535 रन बनाए हैं। वहीं बॉलिंग करते हुए इन्होंने 7.30 की इकॉनमी रेट से 71 विकेट अपने नाम किए हैं।

वाशिंगटन सुंदर

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा वाशिंग्टन सुंदर को भी मौका दिया जाएगा। सुंदर ने भी टी20आई क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखया है। इन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 22 पारियों में 193 रन बनाए हैं और बॉलिंग करते हुए इन्होंने 48 विकेट अपने नाम किया है।

वरुण चक्रवर्ती

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा वरुण चक्रवर्ती को भी मौका दिया जाएगा। चक्रवर्ती ने भी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। इन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 18 मैचों की 18 पारियों में 14.57 की औसत से 33 विकेट अपने नाम किए हैं।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम मैनेजमें के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए जसप्रीत बुमराह को भी भारतीय टीम में मौका दिया जाएगा। बुमराह का प्रदर्शन भी टीम इंडिया के लिए शानदार रहा है। इनके स्टैट्स की बात करें तो इन्होंने 70 मैचों की 69 पारियों में 89 विकेट अपने नाम किए हैं।

अर्शदीप सिंह

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया जाएगा। अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है और ये टी20 में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इनके प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने भारतीय टीम के लिए 63 मैचों की 63 पारियों में 99 विकेट अपने नाम किए हैं।

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पाण्ड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। 

डिस्क्लेमर – अभी तक बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। प्लेइंग 11 के इस आर्टिकल को सोशल मीडिया की वायरल खबरों के आधार पर तैयार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें – रोहित-विराट की छुट्टी, सूर्या-ईशान की वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!