Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

एशियन गेम्स 2026 के लिए फाइनल हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, अभिषेक, संजू, ईशान, सूर्या, तिलक…..

India's Playing XI Finalized for Asian Games 2026: Abhishek, Sanju, Ishan, Surya, Tilak...

Team India Playing 11 for Asian Games 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का रहने वाला है। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक बार फिर अपनी पावर हाउस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेगी और उसकी कोशिश होगी की वो बीते एशियन गेम्स की तरह फिर से डोमिनेट करे और अंत में गोल्ड मेडल हासिल करे। तो आइए ऐसे में एक बार भारत की प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

जापान में होने वाला है Asian Games 2026

Team India Playing 11 for Asian Games 2026
Team India Playing 11 for Asian Games 2026

मालूम हो कि एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के ऐची-नागोया में होने जा रहा है और यहां पर क्रिकेट भी खेला जाएगा। इस दौरान इसमें मेन्स और विमेंस दोनों मुकाबले खेले जाएंगे। एशियाई खेलों में टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट का आयोजन किया जाने वाले है। विमेंस टीम अपने मैच 17 से 22 सितंबर के बीच खेलेगी।

वहीं मेन्स टीम 24 से 3 अक्टूबर के बीच अपने मुकाबले खेलते नजर आएगी। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार 10 मेन्स और 8 विमेंस टीम को पार्टिसिपेट करने का चांस मिलेगा। इस दौरान भारतीय मेन्स टीम की टक्कर किन-किन टीमों से होगी इसका पता तो बाद में चलेगा। लेकिन हालिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें हमें सूर्यकुमार यादव ही कप्तानी करते दिखाई देंगे। क्योंकि इंडिया की कोशिश है कि वो अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करे।

सीनियर टीम को भेजा जाएगा जापान

बता दें कि हाल ही में कई मीडिया संस्थानों ने यह रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तरह ही एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भी टीम का चयन करेगी। यानी सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमें इसमें दिखाई देंगे और उन्हें सूर्यकुमार यादव ही लीड करते नजर आ सकते हैं। साफ़ शब्दों में कहा जाये तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर खिलाड़ी ही जापान में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में हमें सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने खोली युवराज सिंह के पिता की पोल, बोले ‘धोनी ने कभी युवी को ड्रॉप नहीं किया…’

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है 11 में मौका

प्लेइंग 11 की बात करें तो प्लेइंग 11 में हमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपन करते नजर आ सकते हैं। वहीं ईशान किशन नंबर 3, सूर्यकुमार यादव 4 और तिलक वर्मा 5 या 6 पर खेलते नजर आ सकते हैं। 11 में ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का खेलने फिक्स माना जा रहा है।

जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह प्रॉपर गेंदबाज के रूप में हमें खेलते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर न ही स्क्वाड का ऐलान किया गया है और न ही मैनेजमेंट ने कोई अपडेट दी है।

ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मगर उम्मीद रहेगी कि भारत अपनी कोई भी टीम उतारे बस गोल्ड मेडल लेकर लौटे। बता दें कि 2022 एशियाई खेलों में भारतीय टीम को ऋतुराज गायकवाड़ लीड करते नजर आए थे और उसने फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था।

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

FAQs

एशियाई खेल 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?
सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: काव्या मारन के सिर्फ एक खिलाड़ी पर मचा बवाल, लेकिन Shah Rukh Khan की टीम में रह चुके हैं 10 पाकिस्तानी क्रिकेटर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!