Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ती हो गई है और अब कुछ ही दिनों में आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर हमें टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में खेलते नजर आएगी। तो आइए जान लेते हैं कि आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम सबसे पहले किस टीम के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलते दिखाई देने वाली है।
जून से होगा Team India के नए सीजन का आगाज

आईपीएल की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के नए क्रिकेटिंग ईयर की शुरुआत होगी। टीम इंडिया हमें सबसे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलते दिखाई देगी। भारत और अफगानिस्तान टीम के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
यह सीरीज इंडिया में होगी। मालूम हो कि दोनों टीमों के बीच दूसरी बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं पहली बार कोई वनडे सीरीज होगी। इस दौरान भरपूर रोमांच देखने मिल सकता है, क्योंकि इस दौरान हमें भारत के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर एक्शन में नजर आ सकते हैं।
अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड से होगी Team India की टक्कर
मालूम हो कि जून में अफगानिस्तान के साथ वनडे और टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) इंग्लैंड रवाना हो जाएगी, जहां पर वो इंग्लिश टीम के साथ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है। यह सीरीज 1 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलने वाली है। दोनों टीमों के बीच बीते साल आईपीएल के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी, जो कि दो-दो के बराबरी पर समाप्त हुई थी।
HISTORY REPEATED & DEFEATED. #TeamIndia‘s terrific T20I trio! 💙
The first team to win three ICC Men’s #T20WorldCup trophies 🏆🏆🏆
(MS Dhoni, Rohit Sharma, Suryakumar Yadav) pic.twitter.com/NpSVaC49eB
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को झटका! बाबर आजम ने अनिश्चितकाल के लिए छोड़ा क्रिकेट, ब्रेक लेने के पीछे बड़ी वजह आई सामने
भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच का शेड्यूल
- 6 जून: पहला टेस्ट – नया चंडीगढ़
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 14 जून: पहला वनडे – धर्मशाला
- 17 जून: दूसरा वनडे – लखनऊ
- 20 जून: तीसरा वनडे – चेन्नई
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 1 जुलाई: पहला टी20 – बैंक्स होम्स रिवरसाइड, डरहम
- 4 जुलाई: दूसरा टी20 – एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई: तीसरा टी20 – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
- 9 जुलाई: चौथा टी20 – सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई: 5वां टी20 – यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 14 जुलाई: पहला वनडे – एडजबेस्टन, बर्मिंघम
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे – लॉर्ड्स, लंदन
FAQs
आईपीएल 2026 के बाद भारत को सबसे पहले किस टीम के साथ खेलना है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए KKR की पूरी टीम का हुआ ऐलान, रहाणे(कप्तान), फिन एलन, नारायण, हर्षित, चक्रवर्ती, रिंकू……