Asian Games 2026: एशियन गेम्स में इस बार भी क्रिकेट को शामिल किया गया है। पिछली बार मेंस वर्ग में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला था और भारत ने गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, उस दौरान युवा टीम को भेजा गया था, जिसमें दो-चार ही मुख्य टीम के खिलाड़ी थे और बाकी आईपीएल या घरेलू क्रिकेट वाले थे।
हालांकि, इस बार BCCI अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम उतारने के मूड में लग रहा है और हमें कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई बड़े स्टार नजर आ सकते हैं। इसको लेकर एक रिपोर्ट में अहम अपडेट सामने आया है।
खास वजह से एशियन गेम्स में भारत की मुख्य टी20आई टीम उतारने को तैयार बीसीसीआई

एशियन गेम्स में भारत की ए टीम जाती है और इसी वजह से पिछली बार युवाओं को ही मौका मिला था, जबकि स्टार खिलाड़ी नहीं नजर आए थे। हालांकि, इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि बोर्ड की नजर 2028 ओलंपिक गेम्स पर भी है। इसी वजह से बीसीसीआई अपने कई मुख्य खिलाड़ियों को ए टीम में चुनने की तैयारी में है। इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होना है और यह 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक दल की लंबी सूची के हिस्से के रूप में स्थापित क्रिकेटरों के नाम भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को भेज दिए हैं, जिसे अगले महीने के अंत में खेलों की आयोजन समिति (ओसी) को भेजा जाएगा। एक सूत्र ने टीओआई को बताया कि मई के अंत में अंतिम नामों का फैसला होने पर भारत अपनी ‘ए’ टीम भेजेगा। बीसीसीआई ने प्रमुख क्रिकेटरों के नाम आईओए को भेज दिए हैं। सभी शीर्ष क्रिकेटर चयन के लिए उपलब्ध होंगे।”
सूर्यकुमार यादव को Asian Games के लिए मिलेगी कमान
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार की अगुवाई में टीम इंडिया ने सबसे छोटे फॉर्मेट में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है और यह सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी देखने को मिल रहा है, जिसमें टीम इंडिया सुपर-8 में बिना कोई मैच गंवाए स्थान बना चुकी है। ऐसे में बीसीसीआई जहां कुछ स्थापित नामों को एशियन गेम्स के लिए भेजना चाहता है, वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपे जाने की खबर है।
सूर्यकुमार यादव के पास कप्तानी का काफी ज्यादा अनुभव है और अगर बोर्ड उन्हें ओलंपिक गेम्स के लिए कप्तान बनाने को देख रहा है तो फिर एशियन गेम्स स्काई के टेस्ट के लिए अच्छा मौका रहेगा। सूर्या ने अभी तक अपनी कप्तानी में भारत की 47 मैचों में कमान संभाली है और 36 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 7 में ही हार का सामना किया है। वहीं, 2 मैच टाई रहे और 2 का नतीजा नहीं निकला।
सूर्यकुमार यादव के अलावा ये 11 बड़े खिलाड़ी भी एशियन गेम्स के लिए भारत के स्क्वाड का हो सकते हैं हिस्सा
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीसीसीआई ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कुछ और बड़े नामों को भी एशियन गेम्स में भेजने का मन बनाया है। ये सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए स्क्वाड का भी हिस्सा हैं। सूत्रों ने कहा कि मेंस की लंबी सूची में वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह शामिल हैं।
ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत 12 खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं। वहीं, स्क्वाड में 15 खिलाड़ी हुए तो फिर तीन अन्य खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है। इन तीन खिलाड़ियों में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह हो सकते हैं।
एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के लिए भारत के स्क्वाड में संभावित खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रभसिमरन सिंह
FAQs
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां होना है?
यह भी पढ़ें: मैदान पर अचानक मचा हड़कंप, मधुमक्खियों के धावे से 15-20 खिलाड़ी घायल, सभी पहुंचे अस्पताल