INDIA

INDIA: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त के कारण भारत वर्ल्ड चैंपियंशिप 2025 (WTC 2025) का हिस्सा नहीं है। ऐसा पहली बार होगा जब भारत (INDIA) WTC के फाइनल में ना पहुंची हो। इससे पहले भारत ने लागातार दोनों बार WTC के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।

बता दें इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि WTC 2025-27 के अगले साइकिल के लिए भारत के नए कप्तान और उपकप्तान का ऐलान हो सकता है। लेकिन उससे पहले अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट की कप्तान छोड़ कर इस खिलाड़ी को सौंप सकते हैं। तो आईए जानते हैं कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान-

क्या Rohit की होगी छुट्टी?

Rohit Sharma

बता दें बीते कुछ महीनों से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास का खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें टेस्ट में खराब प्रदर्शन और उम्र के तकाजे के कारण रोहित का टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की खबरें आ रही थी हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे लेकिन रिपोटर्स का यही कहना है।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित के खराब फॉर्म और खराब कप्तानी के कारण यह खबरें आ रही थी। वैसे भी रोहित अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां से टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ना उनके लिए मुश्किल होगा।

शुभमन गिल होंगे कप्तान!

अगर रोहित शर्मा कप्तानी पद से हटते हैं तो उनकी जगह कप्तानी का सही हकदार शुभमन गिल को माना जा रहा है। शुभमन गिल टीम के युवा खिलाड़ी हैं और साथ ही उन्हें लगातार लीडरशिप टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है। वह रोहित की कप्तानी में उपकप्तानी करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही गिल मौजूदा सयम में भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं, जिस कारण मैनेजमेंट ये जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंप सकती है। गिल को पहले भी भारत की कप्तानी करते देखा जा चुका है हालांकि उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी नहीं की है। लेकिन जानकारी है गिल को ही WTC 2025-27 साइकिल के लिए भारत का अगला कप्तान बनाया जा सकता है।

बुमराह को मिलेगी उपकप्तानी

बता दें जसप्रीत बुमराह टीम का वह हिस्सा हैं जिन्हें हटा कर टीम की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल होगा। तीनों फॉर्मट के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्तमान में टेस्ट फॉर्मेट में भारत के उपकप्तान हैं और आगे भी वह ही यह जिम्मेदारी संभालते दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि बुमराह कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं लेकिन वर्कलोड होने के कारण मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं देगी। बताते चलें कि बुमराह ने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच में कप्तानी की है। बता दें भारत को WTC 2025-27 साइकिल में पहली सीरीज इंग्लैंड के साथ जून में खेलना है।

WTC 2025-27 के संभावित 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरण, यशस्वी जायवाल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, तनुश कोटियान, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को ICC दे रही 20 करोड़, इससे ज्यादा तो IPL के ये 6 खिलाड़ी छाप रहे पैसा