India Women Squad For Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम की लंबी सूची BCCI ने आधिकारिक तौर पर IOA (Indian Olympic Association) को भेज दी है। बोर्ड ने अपनी भारत की महिला क्रिकेट टीम के शीर्ष खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित बहु‑खेल आयोजन में भेजने की तैयारी कर ली है। जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट का आयोजन T20 फ़ॉर्मेट में होगा और भारत गोल्ड जीतने का लक्ष्य रखेगा।
पिछली बार एशियन गेम्स के दौरान भारत की पुरुष टीम ने ही नहीं, बल्कि महिला टीम ने भी अपना परचम लहराया था और गोल्ड मेडल जीता था। उस दौरान टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास थी और इस बार भी उन्हें को जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है।
BCCI ने भारत (India) की महिला क्रिकेट टीम की सूची में कई मुख्य खिलाड़ियों को दी जगह

सूत्रों के अनुसार BCCI ने पुरुषों के साथ‑साथ महिला टीम की लंबी सूची भी अंतिम कर दी है, जिसमें टीम इंडिया की कुछ सबसे भरोसेमंद और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद चयन समिति अंतिम 15 सदस्यों वाली फाइनल टीम का ऐलान करेगी, जो जून‑जुलाई 2026 के बीच निर्धारित होने की संभावना है।
भारत की महिला टीम की लंबी सूची में अनुभवी और बेहतरीन खेल दिखा चुके खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं: हरमनप्रीत कौर (संभवतः कप्तान), स्मृति मंधाना (उप‑कप्तान), जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरुंधती रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और श्री चरणी। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के नियमित सदस्य हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कई महत्वपूर्ण जीत दिला चुके हैं। उनकी मौजूदगी टीम को आक्रमक बल्लेबाजी, विविध गेंदबाजी और अनुभवी फील्डिंग प्रदान करती है।
भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड में इन 3 खिलाड़ियों को भी जगह मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट में अभी तक एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम के स्क्वाड के 12 नाम ही सामने आए हैं, जो सभी मुख्य खिलाड़ियों के हैं। वहीं, स्क्वाड में 15 खिलाड़ी होते हैं, ऐसे में तीन और खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। इन खिलाड़ियों में पिछले साल डेब्यू करने वाली युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा, ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार को शामिल किया जा सकता है। पूजा तो पिछली बार भी एशियन गेम्स का हिस्सा थीं। हालांकि, वो इंजरी के कारण काफी समय से भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाई हैं।
एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम के मुख्य खिलाड़ियों को क्यों भेजा जा रहा है?
दरअसल, इस बार भारत की महिला टीम का कार्यक्रम ज्यादा व्यस्त नहीं है और एशियन गेम्स के दौरान ये सभी खिलाड़ी खाली रहेंगे। इस वजह से बोर्ड इस बार भी अपनी मजबूत टीम उतरना चाहता है, ताकि एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया जा सके। घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि इस बार, खेलों की अवधि के दौरान दोनों टीमों के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले निर्धारित नहीं हैं। एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची और नागोया प्रांतों में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट में 10 पुरुष और आठ महिला टीमें भाग लेंगी और मैच आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।
FAQs
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम का कप्तान किसे बनाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 के लिए भारत की टीम आई सामने, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, ईशान, तिलक, दुबे…..