Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान, अय्यर (कप्तान), सूर्या, कुलदीप, पूरन, कोहली..

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का समापन हो चुका है, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबले में 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। इसमें पूरे सीजन की खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी सानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने न केवल शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। 

इसी बीच आईपीएल 2025 (IPL 2025) की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, कुलदीप यादव…. को जगह दी गई है।  

IPL 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान

IPL 2025

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का अंत आरसीबी (RCB) के लिए काफी अच्छे नोट पर खत्म हुए है। टीम ने पहली बार इस सीजन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया। इस दौरान आईपीएल 2025 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन की घोषणा हो गई है।

दरअसल लीग के खत्म होते ही क्रिकेट के जानकार और पूर्व क्रिकेटर  ने आईपीएल 2025 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुना है। जिसमें उन्होंने कई दिग्गजों को जगह दी है तो वहीं कई नामचीन नाम इस प्लेइंग से बाहर हैं। दोनो दिग्गजों ने इस प्लेइंग इलेवन का कप्तान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है। 

इन खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीरेंद्र सहवाग और मनोज तिवारी ने अपने इस स्क्वाड में आईपीएल 2025 के टॉप स्कोरर खिलाड़ियों को जगह दी है। जिनमें उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी विराट कोहली और साई सुदर्शन को सौंपी है। वहीं फर्स्ट डाउन निकोलस पूरन को जगह दी गई है। इसके अलावा नंबर चार पर कप्तान श्रेयस अय्यर को जगह मिली है।

वहीं पांचवे और छठवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मध्य क्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। नंबर सात पर जोश हेजलवुड खेलते दिखेंगे। अब गेंदबाजी की बात की जाए तो उसमें प्रसिद्ध कृष्णा, नूर अहमद, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: इस वजह से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस करेगी रिलीज, इन 3 बड़े कारणों को नहीं किया जा सकता नज़रअंदाज

RCB-MI के 2-2 खिलाड़ियों को मिला मौका

बता दें इस प्लेइंग इलेवन में आरसीबी और एमआई के 2-2 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। आरसीबी से दिग्गजों ने कोहली और हेजलवुड को रखा  है तो वहीं एमआई से सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग का हिस्सा हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस से भी 2 खिलाड़ियों साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। 

अंत में सनराइजर्स हैदराबाद से हेनरिक क्लासेन, चेन्नई सुपर किंग्स से नूर अहमद, एलएसजी से निकोलस पूरन और डिसी से कुलदीप यादव को जगह मिली है। 

IPL 2025 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, साई सुदर्शन, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्या कुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, जोश हेज़लवुड, प्रसिद्ध कृष्णा, नूर अहमद, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah होंगे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर?, गौतम गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया पर आई नई मुसीबत

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!