IPL 2025 CSK vs PBKS: चेपॉक में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 49वां मैच खेला जा रहा है। चेन्नई इस मैच में पंजाब से मिली पुरानी हार का तो बदला लेना ही चाहेगी, साथ ही वो ये मैच भी जीतना चाहेगी क्योंकि प्लेऑफ में जाने के लिए ये मैच इस टीम के लिए आज आखिरी उम्मीद बनेगी।
हालांकि, मुसीबत इससे कम नहीं होगी लेकिन फिर भी चेन्नई बड़े अंतर से जीत के प्रयास में रहेगी।
वहीं, पंजाब 2 अंक लेकर टॉप 4 में प्रवेश करने पर नज़रें गड़ाए बैठी होगी। खैर, अब देखना होगा कि आज के मैच (IPL 2025 CSK vs PBKS) में कौन बाजी मारता है?
IPL 2025 CSK vs PBKS LIVE BLOG UPDATES
IPL 2025 CSK vs PBKS: एक विकेट और जीत
19.2 में खलील अहमद ने सूर्याशं का विकेट निकाला जबकि 19.4 में मार्को यानसेन ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने 4 विकेट से चेपॉक में जाकर इस मैच को अपने नाम किया।
IPL 2025 CSK vs PBKS: अय्यर का विकेट गिरा
18.4: पथिराना की फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, और श्रेयस अय्यर ने खत्म करने की कोशिश की एक बड़े शॉट से! लेकिन लगा मोटा इनसाइड-एज, गेंद टकराई पैड से और फिर जा लगी स्टंप्स पर — क्लीन बोल्ड! शानदार पारी जरूर रही, लेकिन अंत थोड़ा निराशाजनक रहा अय्यर के लिए।
IPL 2025 CSK vs PBKS: शशांक की आतिशबाजी समाप्त
जडेजा को 17.1 में शशांक ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर छक्का जबकि तीसरी गेंद पर वो कैच आउट हुए। उनके बल्ले से 23 रन निकले। वहीं, इसी ओवर में जोश ने आते ही 17.5 में चौका जड़ा।
IPL 2025 CSK vs PBKS: अय्यर का फायर
16.2 में पथिराना की गेंद पर अय्यर ने छक्का जमाया। क्या गज़ब का छक्का था। स्लोवर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। अगली 2 गेंदों को भी अय्यर ने भांप लिया। यहाँ भी बैक टू बैक छक्का जमाया। 16.4 की गेंद वाइड हुए और फिर चौका आ गया। यहाँ तो अय्यर का बल्ला आग उगल रहा है।
IPL 2025 CSK vs PBKS: शानदार छक्का
15.1: नूर अहमद की फुल लेंथ गेंद मिडल और लेग पर, और शशांक सिंह ने लगाया ग़ज़ब का स्वीप! नीचे झुके और गेंद को उठा दिया डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से — शानदार छक्का!
IPL 2025 CSK vs PBKS: चौका और फिर आउट
14.2 में नेहाल वढेरा ने जबरदस्त प्रहार किया और यहाँ फुल टॉस की गेंद पर चौका बटोरा लेकिन अगली ही गेंद पर पथिराना ने वढेरा को चलता किया। 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IPL 2025 CSK vs PBKS: अय्यर ने लूटी महफ़िल
13.3 में नूर अहमद की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन छक्का जमाया। जबकि 13.5 चौका बटोरा और इसी के साथ अगली गेंद पर एक रन लेकर कप्तान ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
IPL 2025 CSK vs PBKS: एक ही ओवर में 3 घटनाएं
12.3 में नूर अहमद की गेंद पर प्रभसिमरण ने हवाई फायर किया लेकिन यहाँ पथिराना ने उनका कैच ड्रॉप किया। 12.4 में फिर कप्तान अय्यर ने छक्का जमा दिया। वहीं, 12.6 में प्रभसिमरण बच नहीं पाएं और नूर का शिकार बने। ब्रेविस ने कैच पकड़ा। 54 रन बनाए।
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रभसिमरण ने धागा खोला
पथिराना को 10.2 में पारभसिमरण ने छक्का जड़ा जबकि 10.6 में उन्होंने चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कमाल की बल्लेबाबजी की।
IPL 2025 CSK vs PBKS: अय्यर का चौका
9.5: सैम करन की धीमी शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, और इस बार श्रेयस अय्यर ने नहीं छोड़ा मौका! थोड़ा इंतज़ार किया, फिर शानदार कट खेला — शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से। गेंद उड़ती हुई गई बाउंड्री पार — क्लास और कंट्रोल दोनों दिखाया अय्यर ने!
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रभसिमरण का आतंक
8.3: फाइन लेग से चौका बटोरा । प्रभसिमरण बल्लेबाज ने और फिर इसकी अगली ही गेंद पर नूर अहमद का भूत बनाते हुए दमदार छक्का जड़ दिया। गज़ब बल्लेबाजी।
IPL 2025 CSK vs PBKS: बहती गंगा में हाथ धो लिए
7.6: थर्ड मैन की दिशा में चौका। प्रभसिमरण बल्लेबाज थे और जड्डू की गेंद पर ये मौका मिला। बेहतरीन बल्लेबाजी
IPL 2025 CSK vs PBKS: झन्नाटेदार छक्के के बाद चौका
7.2: रविंद्र जडेजा को श्रेयस अय्यर ने छक्का जड़ा। ये गज़ब का शॉट था। वहीं, 7.2 में भी अय्यर ने मौके का फायदा उठाया और एक बेहतरीन चौका डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ से चौका बटोरा।
IPL 2025 CSK vs PBKS: दिशा दिखाई अय्यर ने
5.6: जडेजा की फिर वही फुल गेंद पैड्स पर, और श्रेयस अय्यर ने इसका पूरा फायदा उठाया! तेज़ फ्लिक मारा और गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग फील्डर को चकमा देती हुई बाउंड्री तक निकल गई। चौका मिला।
IPL 2025 CSK vs PBKS: खलील के जाल में फंसे
4.1 में खलील की गेंद पर प्रियांश ने चौका जड़ा। फिर 4.3 में फिर चौका आया लेकिन इसकी अगली गेंद पर कुछ नहीं कर पाएं प्रियांश। आज की रात प्रियांश के लिए और कोई करिश्मा नहीं। शॉर्ट बॉल मिली, पुल करने गए लेकिन लग गया टॉप-एज, सीधा धोनी के हाथों में! गेंद तेज़ी से आई, लेकिन माही ने दाईं ओर शानदार मूवमेंट दिखाते हुए कैच लपक लिया, क्लासिक धोनी!
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रभसिमरण ने जड़ा चौका
3.6: अंशुल कम्बोज की स्लोअर फुल गेंद, और प्रभसिमरन ने दिखाया चालाकी! स्टंप्स के सामने आकर शफल किया और खेला शानदार स्कूप। गेंद सीधी फाइन लेग बाउंड्री पार, चतुराई भरा चौका!
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रभसिमरण की हवाई यात्रा
3.2: अंशुल कम्बोज को फिर से निशाने पर लिया प्रभसिमरन ने! आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारा जोरदार छक्का। दमदार शॉट!
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रभसिमरण ने भी हाथ खोले
2.3: खलील अहमद की लेग-साइड गेंद, इस बार प्रभसिमरन ने हाथ खोला। तेज़ी से बल्ला घुमाया और गेंद भेज दी फाइन लेग की दिशा में। पाथिराना ने स्लाइड तो की, लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए, यहाँ चौका मिला।
IPL 2025 CSK vs PBKS: गज़ब का खिलाड़ी है ये
1.2: अंशुल कम्बोज की शॉर्ट लेंथ गेंद, और प्रियांश आर्य ने किया जोरदार प्रहार! मिडिल स्टंप पर बॉल, आर्य ने स्विवेल करते हुए फ्लैट पुल मारा — डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के बाएं से चौका! बल्ले के बीचोंबीच से टकराई गेंद, शानदार टाइमिंग, गजबे प्लेयर है ये!
IPL 2025 CSK vs PBKS: प्रियांश का चौका
0.3 में प्रियांश आर्या ने खलील अहमद को चौका रशीद किया जबकि 0.6 में भी वही नतीजा आया। यहाँ भी उन्होंने चौका बटोरा। क्या कमाल की शुरुआत!
IPL 2025 CSK vs PBKS: चौका जड़ आउट हुए दुबे
19.1 में अर्शदीप को शिवम दुबे ने चौका जड़ा, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर दुबे का विकेट गिरा और चेन्नई ने 20 ओवर में 190 रन बनाए।
IPL 2025 CSK vs PBKS: चहल ने हैट्रिक के साथ लिए 4 विकेट
18.1 में धोनी ने छक्का जड़ा चहल को, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने धोनी का विकेट लिया और फिर 18.4 में दीपक हुड्डा को चलता किया। इसके बाद 18.5 में अंशुल कम्बोज को क्लीन बोल्ड कर दिया और चेन्नई की कमर तोड़ दी। वहीं, आखिरी गेंद पर नूर अहमद को चलता किया। चहल ने हैट्रिक के साथ 4 विकेट हॉल अपने नाम किये
IPL 2025 CSK vs PBKS: आते ही धोनी ने जड़ा चौका
17.5: मार्को यान्सन की पहली ही गेंद धोनी को और शुरुआत चौके से! बाउंसर से परखने की कोशिश की यान्सन ने, लेकिन धोनी ने हुक किया थोड़े देर से। टॉप-एज लगकर गेंद कीपर के ऊपर से उड़ गई, किस्मत का साथ, लेकिन रन पक्के!
IPL 2025 CSK vs PBKS: छक्का और आउट
17.2: मार्को यानसेन की गेंद पर सैम ने छक्का जमाया लेकिन 17.4 में वो आउट हो गए। जोश ने उनका कैच पकड़ा। 88 रन बल्ले से निकले।
IPL 2025 CSK vs PBKS: सूर्यांश शेडगे की पिटाई
15.1, 15.2 पर सैम ने सूर्यांश की गेंद पर छक्का बटोरा, तीसरी गेंद नो बॉल हुई, फिर चौथी-पांचवीं पर चौका मिला। इस ओवर से 26 रन आएं।
IPL 2025 CSK vs PBKS: सैम तो पूरी तरह से जम गए
14.4: अज़मतुल्लाह की हाफ-ट्रैकर गेंद, करन ने किया शानदार शॉट! ऑफ-स्टंप पर गेंद, करन ने अपनी क्रिज में गहरे बैठकर उसे मिड-विकेट के डीप गैप में भेज दिया। यह शॉट बिल्कुल सही टाइमिंग के साथ, बाउंड्री तक पहुंचा, चौका!
IPL 2025 CSK vs PBKS: बेबी एबी का विकेट
14.1:अज़मतुल्लाह की गुड लेंथ डिलीवरी, ब्रेविस आउट! ऑफ-स्टंप पर गेंद, ब्रेविस के पैरों ने कहीं भी मूव नहीं किया, बस बैट को तिरछा करके शॉट खेला। बैट को पूरा रास्ता नहीं मिला और अंत में गेंद सीधे ऑफ-स्टंप को बर्खास्त कर गई। बड़ा साझेदारी टूट गई, पंजाब को अब एक और मौका मिला!
IPL 2025 CSK vs PBKS: कमाल का शॉट खेला बेबी एबी
13.4: मार्को यान्सन की शॉर्ट लेंथ गेंद, ब्रेविस ने किया कमाल! गेंद के पास खड़े होकर, ब्रेविस ने शानदार अंदाज में कीपर्स के ऊपर से शॉट खेला, बिलकुल आखिरी सेकंड में।
IPL 2025 CSK vs PBKS: पूरा मन बनाकर आए हैं सैम
12.1: सुर्यांश शेडगे की गेंद, करन ने खेला शॉट दीप मिड-विकेट की दिशा में! गेंद बाउंड्री तक गई और चौका मिला! लगता है सैम आज पूरा मन बनाकर आए हैं।
IPL 2025 CSK vs PBKS: शानदार-जानदार शॉट
11.4: अज़मतुल्लाह की गेंद, करन ने खेला शॉट बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में! गेंद बाउंड्री तक पहुंची, यहाँ बेहतरीन चौका मिला!
IPL 2025 CSK vs PBKS: सैम का दमदार शॉट
11.1: अज़मतुल्लाह की शॉर्ट गेंद, करन ने किया हुक! चौका आया, और साथ ही ब्रेविस के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई! गेंद बाउंड्री तक पहुंची, करन का दमदार शॉट!
IPL 2025 CSK vs PBKS: ब्रेविस की बहादुरी
9.1: अज़मतुल्लाह की बैक ऑफ लेंथ गेंद, बाहर की ओर, पर ब्रेविस ने क्या कमाल का शॉट खेला! कटर पर पूरा पावर लगाया और बैकवर्ड प्वाइंट के बाएं से होते हुए बाउंड्री पार। गेंद ने बाउंड्री तक पहुंचने में देर नहीं लगाई, शानदार शॉट!
IPL 2025 CSK vs PBKS: पिट गए चहल
8.1 और 8.2 में चहल को सैम ने बैक टू बैक चौका जड़ा। वहीं, 8.5 में ब्रेविस ने अपने हाथ खोले और छक्का जमा दिया। क्या गज़ब शॉट था। 16 रन इस ओवर से आए।
IPL 2025 CSK vs PBKS: सैम करन गज़ब शॉट खेले
7.4: हरप्रीत की फुल लेंथ गेंद, थोड़ा बाहर की ओर, करन ने लिया आगे बढ़कर शानदार कदम! लाइन में आकर जोरदार शॉट लगाया सीधा मैदान के बीचों बीच, क्या क्लीन हिट थी! गेंद सीधी गई बाउंड्री पार, शानदार छक्का — कोई जवाब नहीं इस स्ट्राइक का!
IPL 2025 CSK vs PBKS: आतिश बाजी जडेजा की खत्म
जडेजा ने हरप्रीत बरार को 5.1 में चौका, 5.3 और 5.4 गेंद पर भी चौका जमाया लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर फैंस का दिल टूटा। जडेजा कैच आउट हुए। 17 रन बनाकर चलते बने।
IPL 2025 CSK vs PBKS: जड्डू का चौका
4.4: अज़मतुल्लाह की शॉर्ट गेंद लेग स्टंप पर, जडेजा ने तुरंत पहचान ली लेंथ! कमर ऊंचाई की बॉल को घुमा दिया शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से — चौका! हिप्स खोले, बैट स्विंग किया जबरदस्त अंदाज़ में — क्लीन हिट!
IPL 2025 CSK vs PBKS: सैम का चौका
3.5: मार्को यान्सन की गेंद सैम करन को… और चार रन मिल गए, किस्मत का साथ मिला करन को! ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद, अचानक उठी तेज़ी से और करन ने लगाया पुल शॉट — लेकिन पूरा कंट्रोल नहीं था उस पर। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा, गेंद उड़ी हवा में और विकेटकीपर इंग्लिस के ऊपर से निकलती हुई पहुंच गई सीधा बाउंड्री के पार!
IPL 2025 CSK vs PBKS: ये तो शुरू होते ही खत्म!
3.1: मार्को यान्सन ने डाली गेंद… और ये क्या! आयुष म्हात्रे का विकेट उड़ा ले गए! बाहर की तरफ जाती हुई गुड लेंथ डिलीवरी, म्हात्रे ने सोचा था दमदार स्ट्रेट ड्राइव लगाएंगे, लेकिन बल्ले का किनारा पकड़ बैठा, वो भी ठीक नीचे का हिस्सा! गेंद उठी हवा में, गई मिड-ऑफ की तरफ… और श्रेयस अय्यर ने बिजली जैसी तेजी से दौड़ते हुए लपक लिया शानदार कैच
IPL 2025 CSK vs PBKS: चौका-छक्का और विकेट
2.2 में अर्शदीप को शेख रशीद ने चौका जड़ा। फिर 2.4 में छक्का जमा दिया लेकिन अगली गेंद पर ओपनर बल्लेबाज बच नहीं पाया और विकेट गंवा दिया। 11 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2025 CSK vs PBKS: आयुष का चौका
1.2: मार्को यान्सन की गेंद आयुष म्हात्रे को, चौका! क्या शानदार टाइमिंग दिखाई म्हात्रे ने! ऑफ स्टंप के बाहर, थोड़ी पीछे लंबाई की गेंद थी। म्हात्रे ने खुद को स्थिर रखा, गेंद को अपने पास आने दिया और बल्ले का चेहरा थोड़ा सा खोलकर उसे शॉर्ट थर्ड मैन के पास से खूबसूरती से निकाल दिया। गेंद सीधे बाउंड्री पार
IPL 2025 CSK vs PBKS: पंजाब की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार वैश्यक, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे
IPL 2025 CSK vs PBKS: चेन्नई की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन
IPL 2025 CSK vs PBKS: पहले गेंदबाजी करेगी पंजाब
सिक्का पंजाब के पक्ष में गिरा और श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, धोनी ने कहा कि पता नहीं वो अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं, हालांकि, ये सब मजाक था।