Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 ने पूरी तरह कर दिया साफ़, अब ये 3 खिलाड़ी कभी भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच

IPL 2025

IPL 2025: IPL 2025 दिन प्रतिदन और रोचक होता जा रहा है। कल लीग का 43वां मैच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम का बाहर होना लगभग तय है। 9 में से 7 हार के बाद सीएसके अंक तालिाक में दसवें पायदान पर है। यहां से अब टीम के लिए वापसी करना मुश्किल होगा।

लेकिन इसी बीच लीग में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि लीग में पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं। फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। आज हम अपने इस आर्टिकल में 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आईपीएल 2025 के रास्ते टीम इंडिया वापसी करना चाहते थे लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। अब उन्हें शायद ही दोबारा टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

IPL 2025 के ये 3 खिलाड़ी अब कभी भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच

मनीष पांडे

Manish Pandey

इस सूची में सबसे पहला नाम 35 साल के बल्लेबाज मनीष पांडे का है। उन्हें केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने का मौका दिया लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। मनीष महज 19 रन ही बनाकर आउट हो गए थे। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें अब कभी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

मनीष की बढ़ती उम्र के कारण भी उनका अब टीम इंडिया में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। बता दें मनीष पांडे लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब उनकी वापसी की कोई उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 68 मैच में 1275 रन बनाए है।

अजिंक्य रहाणे

इस सूची में अगला नाम भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का आता है। इस सीजन कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान बने अजिंक्या रहाणे का भी यहां से अब टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल है। आईपीएल में अपने प्रदर्शन के आधार पर रहाणे एक बार फिर से टीम इंडिया में एंट्री करना चाहते थे।

लेकिन अजिंक्य रहाणे इस सीजन 8 मैच में 271 रन बनाए हैं। 36 साल के रहाणे का बढ़ती उम्र के कारण अब टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। वह आखिरी बार 2023 में खेलते नजर आए थे।

इशांत शर्मा

वहीं इशांत शर्मा भी इस .सूची में शामिल होते हैं। इशांत इस आईपीएल के जरिए टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उसमें फ्लॉप हो गए थे। वह इस सीजन अपनी गेंदबाजी का जादू चलाने में नाकाम हो रहे हैं।

इशांत 5 मैच में केवल 3 विकेट लेने में ही कामयाब हुए। बता दें इशांत शर्मा पिछले काफी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बता दें इशांत ने भारत के लिए 199 मैच में 434 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: KKR ने बीच सीजन खेला बड़ा दांव, रातोंरात धाकड़ गेंदबाज की कराई टीम में एंट्री

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!