Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 MI vs LSG LIVE BLOG, 45th MATCH: वानखेड़े में मुंबई की शानदार जीत, 54 रन से लखनऊ को हराया

ipl 2025 mi vs lsg

IPL 2025 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच इस सीजन का 45वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जहाँ हार्दिक की टीम ने मैच को 54 रन से अपंने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है जबकि लखनऊ के लिए अब लगता है प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं।

IPL 2025 MI vs LSG LIVE BLOG

IPL 2025 MI vs LSG: बोल्ट का बोल्ड और जीत गई मुंबई

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट ने राठी को बोल्ड किया और मुंबई ने इस मैच को 54 रन से अपने नाम कर लिया।

IPL 2025 MI vs LSG: गए बिश्नोई

18.5 बोश की गेंद पर बिश्नोई क्लीन बोल्ड हो गए। 13 रन बनाकर आउट

IPL 2025 MI vs LSG: इस बार बुमराह को छक्का

17.6 बोश के बाद बिश्नोई ने बुमराह को छक्का जड़ दिया।

IPL 2025 MI vs LSG: बिश्नोई का छक्का

16.2 बोश को बिश्नोई ने छक्का जमा दिया। हर कोई हैरान रह गया।

IPL 2025 MI vs LSG:बुमराह के हाथ लगा जैकपॉट

15.2 में बुमराह ने मिलर को चलता किया, तो वहीं, 15.5 और 15.6 में समद और आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया।

IPL 2025 MI vs LSG: बोल्ट ने किया बडोनी का शिकार

14.2: ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने बडोनी, 35 रन बनाकर हुए आउट।

IPL 2025 MI vs LSG: मिलर का चौका

12.2 और 12.6 में मिलर ने जैक्स की गेंद पर चौका जमाया।

IPL 2025 MI vs LSG: बोल्ट का शिकार बने मार्श

11.2: मिचेल मार्श की आतिशी पारी का अंत, बोल्ट का बने शिकार। 34 रन बनाकर लौटे पवेलियन

IPL 2025 MI vs LSG: बडोनी का प्रहार

10.5: कोर्बिन बास ने आयुष बदोनी को फुल और तेज़ गेंद डाली ऑफ स्टंप पर, लेकिन बदोनी ने तो कमाल ही कर दिया! क्रिज पर थोड़ा सा शफल करते हुए, उन्होंने गेंद को बारीकी से फाइन लेग की दिशा में स्कूप किया और चौका बटोर लिया।

IPL 2025 MI vs LSG: कर्ण शर्मा की पिटाई

कर्ण शर्मा की गेंद पर 9.1 और 9.2 पर बडोनी ने छक्का, तो 9.5 में चौका बटोरा।

IPL 2025 MI vs LSG: हार्दिक की गेंद पर चौका बटोरा

8.1 और 8.2 में मिचेल मार्श ने हार्दिक की गेंद पर बैक टू बैक चौका बटोरा।

IPL 2025 MI vs LSG: पूर्ण-पंत की पारी खत्म

6.1 में निकोलस पूरन 27 रन पर आउट। इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने चौका बटोरा लेकिन इसके बाद विल जैक्स ने हार नहीं मानी और कप्तान पंत का विकेट निकाल लिया। पंत मात्र 4 रन पर लौटे पवेलियन।

IPL 2025 MI vs LSG: दीपक चाहर की तो कुटाई हो गई

पूरन ने दीपक के ओवर में खूब बवाल काटा। 5.3,5.4 और 5.5 पर छक्का बटोरा।

IPL 2025 MI vs LSG: बुमराह पर भारी पड़े मार्श

4.1 में मिचेल मार्श ने एक शानदार छक्का बुमराह की गेंद पर बटोर लिया। यहाँ दर्शक फील्डर बन गए।

IPL 2025 MI vs LSG: चाहर की पिटाई हो गई

3.1 में मिचेल मार्श ने दीपक चाहर की गेंद पर चौका बटोरा तो 3.6 में निकोलस पूरन ने चौका जड़ दिया।

IPL 2025 MI vs LSG: बुमराह का शिकार बने मार्करम

2.4: बुमराह की गेंद पर मार्करम का पत्ता साफ़। मात्र 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन

IPL 2025 MI vs LSG: सीधा स्टेडियम के बाहर गई गेंद

1.1: चाहर ने गेंद फेंकी और मिचेल मार्श ने उसे सीधा स्टेडियम के बाहर भेज दिया। क्या गज़ब का छक्का है?

IPL 2025 MI vs LSG: बोल्ट पिट गए

0.4 और 0.5 में मार्करम ने बोल्ट को बैक टू बैक चौका जड़ा।

IPL 2025 MI vs LSG: मुंबई की पारी समाप्त

मुंबई इंडियंस ने 120 गेंदों में बनाए 215 रन। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने आवेश को छक्का भी जमाया। अब लखनऊ को जीत के लिए बनाने होंगे 216 रन।

IPL 2025 MI vs LSG: चौका और फिर आउट

19.3 में आवेश को बोश ने चौका जड़ा लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। डेब्यू मैच में बल्ले से निकले 20 रन।

IPL 2025 MI vs LSG: लग गई पेनाल्टी

एलएसजी को ओवर-रेट की सजा मिल गई है और अब उन्हें अंतिम ओवर के लिए एक अतिरिक्त फील्डर इनसाइड रिंग रखना पड़ेगा। उनके पास केवल एक फील्डर है जो ऑफ-साइड पर डीप में खड़ा है, वो भी लॉन्ग-ऑफ पर।

IPL 2025 MI vs LSG: पहले चौका अब पड़ा छक्का

18.3 में नमन धीर ने छक्का जमाया, तो 18.5 में बॉश ने छक्का जमाया।

IPL 2025 MI vs LSG: राठी को पड़ा चौका

18.1: दिग्वेश राठी ने कोर्बिन बास को गेंद डाली, और बास ने तो जैसे पहले से ही इसे खेलने का प्लान बना लिया था! पूरी तरह से तैयार होकर, उन्होंने रिवर्स स्वीप खेला, गेंद को फुल लिया और बल्ले के नीचे से एक मोटा किनारा निकालते हुए विकेटकीपर के पास से बाउंड्री के पार भेज दी।

IPL 2025 MI vs LSG: छक्का और फिर आउट

17.3: पिछली गेंद पर छक्का जड़ने वाले सूर्या इस बार आवेश खान का शिकार बने। उन्होंने 54 रन बनाए। बल्ले से 4 चौके-4 छक्के भी निकले

IPL 2025 MI vs LSG: आवेश खान को पड़ी मार

17.2:डीप मिड विकेट की दिशा में सूर्या ने आवेश खान को छक्का जड़ा।

IPL 2025 MI vs LSG: प्रिंस यादव को पड़ा चौका

16.1: नमनधीर ने प्रिंस यादव की गेंद पर चौका जड़ा। फिर अगली गेंद पर वही नतीजा निकला।

IPL 2025 MI vs LSG: मयंक का शिकार हुए हार्दिक

15.1: मयंक यादव ने हार्दिक पंड्या को ऐसा चकमा दिया कि गेंद सीधे दरवाज़ा खोलते हुए स्टंप्स पर जा लगी! हल्की सी स्विंग के साथ गुड लेंथ से अंदर आती गेंद, हार्दिक ड्राइव करने निकले थे, लेकिन बल्ला हवा में घूम गया और गेंद ने चुपके से ऑफ बेल को चूम लिया। एकदम क्लीन बोल्ड!

IPL 2025 MI vs LSG: सूर्या का गज़ब छक्का

14.3: प्रिंस यादव ने सूर्या को शॉर्ट बॉल फेंकी, और फिर जो हुआ वो बस सूर्या ही कर सकते हैं! पहले से सोचकर बैठ गए रिवर्स स्वीप या स्कूप के लिए, लेकिन जैसे ही गेंद सिर के ऊपर आई, सूर्या ने एक घुटने पर बैठकर उसे हुक कर दिया — सीधा फाइन लेग के ऊपर छक्का! मैदान में हर कोई बस हैरानी से देखता रह गया। हार्दिक भी शॉट देख हुए हैरान

IPL 2025 MI vs LSG: फिर सूर्या ने दिखाए तेवर

13.2: आवेश खान को सूर्या ने आड़े हाथ लिया और जड़ दिया दनदनाता चौका।

IPL 2025 MI vs LSG: बिश्नोई का शिकार बने तिलक

12.6: रवि बिश्नोई ने अपने स्पेल का तड़ाकेदार अंत किया — एक शानदार विकेट के साथ! धीमी और बाहर जाती गुगली फेंकी, तिलक वर्मा ने सोचा जोरदार स्लॉग स्वीप मारेंगे, लेकिन बल्ले का मोटा किनारा लग गया। गेंद आसमान में गई और डीप स्क्वेयर लेग पर खड़े प्रिंस यादव ने बड़े आराम से सिर के ऊपर कैच लपक लिया।

IPL 2025 MI vs LSG: बिश्नोई का मोये-मोये हो गया

सूर्या ने 12.2 पर छक्का, 12.3 और 12.4 पर बिश्नोई की गेंद पर चौका बटोरा।

IPL 2025 MI vs LSG: आउट किया और फिर चौका खाया

11.3: प्रिंस यादव ने पहले विल जैक्स को आउट किया। 29 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अगली गेंद पर तिलक वर्मा आए और एक चौका जड़ दिया

IPL 2025 MI vs LSG: बिश्नोई को जड़ा छक्का

10.2: रवि बिश्नोई ने सूर्या को तेज़ और फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, और सूर्या ने अपना क्लास दिखा दिया! लंबा कदम आगे बढ़ाया, स्टाइल में बल्ला घुमाया और ज़ोरदार स्लॉग स्वीप खेलते हुए गेंद को मिडविकेट के ऊपर 73 मीटर दूर स्टैंड्स में भेज दिया। डीप में आयुष बदोनी ने सुपरमैन जैसी छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनकी पहुंच से बाहर थी।

IPL 2025 MI vs LSG: यादव बनाम यादव

क्रीज पर आए सूर्या ने मयंक यादव की खबर ले ली। 9.1 और 9.3 पर चौका जबकि 9.4 पर छक्का बटोरा।

IPL 2025 MI vs LSG: रियान का विकेट

8.4: दिग्वेश राठी ने रिकेल्टन को फंसाया और फिर अपना खास “नोटबुक सेलिब्रेशन” निकाल दिया! गुगली फेंकी ऑफ स्टंप के बाहर, जिसमें थोड़ा एक्स्ट्रा ओवरस्पिन भी था। रिकेल्टन ने सोचा बड़ा शॉट खेलेंगे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से, लेकिन गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए और शॉट स्लाइस होकर बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े आयुष बदोनी के दाईं ओर चला गया। बदोनी ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच पकड़ लिया।

IPL 2025 MI vs LSG: फिर पिटे आवेश खान

7.5: आवेश खान ने विल जैक्स ने फिर चौका जड़ दिया। यह एक उपहार था और जैक्स इसे मिस नहीं करने वाले है

IPL 2025 MI vs LSG: जैक्स ने भी दिखाए अपने रंग

7.2: आवेश खान ने विल जैक्स को गेंद डाली, क्रिज से बाहर निकलकर 134 की रफ्तार से फुल डिलीवरी स्टंप्स पर डाली, लेकिन जैक्स पहले ही सेट थे। थोड़ा सा जगह बनाकर ऐसा ड्राइव मारा कि गेंद मिड-ऑफ फील्डर के बाएं तरफ से बिजली की तरह चौके के लिए निकल गई।

IPL 2025 MI vs LSG: रियान रिकेल्टन ने फिर जमाया चौका

6.5: रवि बिश्नोई ने रिकेल्टन को गुगली डाली, ऑफ स्टंप के बाहर, लेकिन रिकेल्टन ने ग़ज़ब की समझदारी दिखाई! पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गेंद को ज़मीन पर रखा और शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर और कवर पॉइंट के बीच से शानदार तरीके से चौके के लिए निकाल दिया।

IPL 2025 MI vs LSG: अपना आधा टन पूरा करते रियान रिकेल्टन

6.1: बिश्नोई की गेंद पर एक रन लिया और रियान रिकेल्टन का अर्धशतक पूरा हुआ।

IPL 2025 MI vs LSG: राठी की पिटाई हो गई

5.1 पर छक्का, 5.4 पर चौका, तो 5.5 पर दिग्वेश राठी को फिर छक्का पड़ा। ये तीनों बाउंड्री रियान रिकेल्टन के बल्ले से आईं। इस ओवर से 19 रन आए।

IPL 2025 MI vs LSG: राठी के बाद बिश्नोई की बारी

4.4: रवि बिश्नोई ने रिकेल्टन को तेज़ और फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, और रिकेल्टन ने घुटने टेकते ही तूफान मचा दिया! एक घुटने पर बैठकर उन्होंने गेंद को सीधा बॉलर के सिर के ऊपर से स्टेडियम के बाहर भेज दिया — एक दमदार, सीधा छक्का!

IPL 2025 MI vs LSG:रिकेल्टन की आंधी

3.6: दिग्वेश राठी ने रिकेल्टन को गेंद डाली, और फिर वही नज़ारा — चौका! तेज़ और फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, रिकेल्टन ने जोरदार ड्राइव खेला लॉन्ग-ऑफ की दिशा में। लगा था कि फील्डर रोक लेगा, लेकिन गेंद तो हवा से बातें कर रही थी। मार्कराम ने अपनी पूरी जान लगाकर बाईं तरफ डाइव मारी, लेकिन रफ्तार के सामने उनका भी जोर कम पड़ गया। गेंद उनके हाथ से टकराई और फिर तेजी से बाउंड्री से जा टकराई।

IPL 2025 MI vs LSG: गए शर्मा जी

दो छक्के जड़ने के बाद मयंक यादव का शिकार बने रोहित शर्मा। 12 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

IPL 2025 MI vs LSG: पहले रिकलटन, अब रोहित

शर्मा जी तो ग़ज़बे कर दिए। 2.1 और 2.2 गेंद पर रोहित ने मयंक यादव को छक्का राशिद कर दिया।

IPL 2025 MI vs LSG: चौके छक्कों में रन बटोरते रिकलटन

1.2 गेंद में प्रिंस यादव को छक्का जड़ने के बाद रिकलटन यही नहीं रुके, उन्होंने 1.4 और 1.5 पर भी चौका बटोरा। यहाँ वो अपने इरादे साफ़ कर रहे थे कि भई सर पे कफ़न बांधकर आया हूँ।

IPL 2025 MI vs LSG: रिकलटन ने जमाया चौका

0.5: मयंक यादव ने रिकेल्टन को गेंद डाली, और रिकेल्टन ने चौका मारकर अपने खाते की शुरुआत कर दी! 136 की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल फेंकी गई थी, रिकेल्टन ने पूरे दम से सीधा शॉट मारा। गेंद नॉन-स्ट्राइकर के पास से बिजली की तरह निकली और मिड-ऑफ फील्डर को भी चकमा देते हुए बाउंड्री पार कर गई।

IPL 2025 MI vs LSG: मुंबई की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले

IPL 2025 MI vs LSG: लखनऊ की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड मिलर, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह

IPL 2025 MI vs LSG: लखनऊ की पहले गेंदबाजी, पंत ने एक, तो हार्दिक ने 2 बदलाव किये

सिक्का उछला, तो लखनऊ के पक्ष में गया और ऋषभ पंत ने गेंदबाजी का निर्णय किया। इस टीम में एक बदलाव। शार्दुल की जगह मयंक यादव को मौका, तो हार्दिक भी गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन टॉस पर किसका जोड़ है। मुंबई में 2 बदलाव हैं। कर्ण शर्मा वापस आए हैं और कोर्बिन बॉश का डेब्यू हुआ है।

Also Read: बस बहुत हो गया, धोनी का इन 3 खिलाड़ियों से उठ गया भरोसा, IPL 2025 खत्म होते ही कर देंगे CSK से रिलीज

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!