IPL 2025 POINTS TABLE: एमआई और केकेआर के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आठ विकटों से जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की यह सीजन की पहली जीत है। लेकिन पहली जीत के साथ ही मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में काफी फेर बदल कर दिया है। तो आइए आईपीएल 2025 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।
मुंबई की टीम ने दर्ज की पहली जीत
बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दो मैचों को हारकर कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला खेल रही थी। यह मैच उसके लिए जीतना काफी ज्यादा अहम था। इस वजह से टॉस जीतने के साथ ही उसने गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया और पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की टीम ने 16.2 ओवर्स में सिर्फ 116-10 रन बनाए।
इसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 12.5 ओवर में ही 121-2 रन बनाकर चेस कर लिया। रन चेस के दौरान रयान रिकेल्टन ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। वहीं 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के जीत के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार, जिन्होंने चार विकेट चटकाए।
प्लेऑफ के करीब पहुंची मुंबई की टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान से सीधा छठे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की इस सीजन की यह पहली जीत है और अगर वह कुछ और मुकाबले जीत जाती है तो टॉप 4 में अपनी जगह बना लेगी।
इस हार के साथ केकेआर की टीम दसवें स्थान पर खिसक गई है और उसके साथ ही साथ राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स भी टेबल के बॉटम में हैं। ऐसे में अगर यह टीमें अपने आगमी मैचों को नहीं जीतती हैं, तो वह प्लेऑफ के लिए शायद ही क्वालीफाई कर सकेंगी।
कुछ ऐसी है आईपीएल 2025 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
इस समय आईपीएल 2025 के अपडेटेड पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स, चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस, 5वें स्थान पर पंजाब किंग्स, छठे स्थान पर मुंबई इंडियंस, सातवें स्थान पर कोलकाता नाईट राइडर्स, 8वें पर स्थान चेन्नई सुपर किंग्स, 9वें पर स्थान सनराइजर्स हैदराबाद और 10वें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है।