Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

आईपीएल 2025 इस इंडियन क्रिकेटर का अंतिम, रोहित-धोनी से भी पहले लेगा संन्यास

IPL 2025

IPL 2025 का सीजन कई मायनों में बेहद खास है। इस आईपीएल के सीजन में आपको कई बड़े खिलाड़ियों के साथ कई युवा खिलाड़ी अपना रंग बिखेरते हुए दिख रहे हैं। लेकिन ये सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि यह सीजन कई खिलाड़ियों का आखिरी सीजन माना जा रहा है। ऐसा ही एक खिलाड़ी और है, जो सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा से पहले अपने संन्यास का ऐलान कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये सीजन इस खिलाड़ी का आखिरी आईपीएल सीजन है। आइए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी।

ये खिलाड़ी लेगा संन्यास

IPL 2025

ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल सीजन में कई खिलाड़ियों का संन्यास हो सकता है। कई खिलाड़ी इस बात का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन था। वहीं इस सूची में जो नाम सबसे पहले सामने आ रहा है, वो है रविचंद्रन अश्विन का। खबरों की मानें तो 38 साल के अश्विन जल्द ही आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

धोनी के साथ खेलेंगे आखिरी मैच

हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वहीं इसके बाद वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए अश्विन आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान जल्दी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अश्विन ने नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी से पहले रवि अश्विन संन्यास का ऐलान करने वाले हैं।

कैसे हैं आईपीएल में आंकड़े

अगर हम आईपीएल में अश्विन के आंकड़ों को देखें तो वह काफी शानदार हैं। साल 2009 में अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी आईपीएल की शुरुआत की थी। वहीं वह आईपीएल में कुल पांच टीमों का हिस्सा रहे। आईपीएल में अश्विन ने कुल 217 मुकाबले खेले हैं। इन 217 मुकाबलों में उन्होंने 7.218 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 185 विकेट चटकाए हैं। रविचंद्रन अश्विन चेन्नई के साथ-साथ पुणे, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान की टीम के साथ खेल चुके हैं। वहीं इस बार वह चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए करुण नायर-हार्दिक-अर्शदीप का नाम तय, BGT में गए इन 3 खिलाड़ियों की खायेंगे जगह

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!