Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL 2025 की फ्लॉप प्लेइंग 11 आई सामने, लिस्ट में रोहित-धोनी का भी नाम शामिल

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) दिन प्रतिदिन अपनी अपेक्षा के विपरित दिखाई पड़ रहा है। फैंस जिस टीम के जीत की संभावना जता रहे हैं वह टीम हार रही है। वहीं इस सीजन वो खिलाड़ी जो कभी अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया करते थे वह फ्लॉप हो रहे हैं।

आज हम अपने इस लेख में आपको आईपीएल  2025 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें दुर्भाग्य से मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है।

IPL 2025 में फ्लॉप हो रहे रोहित-धोनी

Rohit-Dhoni

आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों (मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स) के 2 सबसे सफल पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीताई है लेकिन वह इस बार अपना कमाल दिखाने में विफल हो रहे हैं। रोहित शर्मा इस सीजन शुरु हो से रनों के लिए मैदान पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। अपने बल्लेबाजी से मैच पलटने वाले धोनी की बल्लेबाजी में इस सीजन कोई इंटेंट नहीं दिखा रहा। बता दें रोहित ने अभी तक 3 मैच में महज 21 रन ही बनाए हैं वहीं धोनी के बल्ले से 76 रन आए हैं।

इन खिलाड़ियों का भी नहीं चल रहा लक

इस सीजन ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जोकि अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं जिनमें सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का आता है राहुल इस सीजन लगातार फ्लॉप ही हो रहे हैं। उनके बल्ले से एक भी मैच में नहीं रन नहीं आए है। वह टीम को एक अच्छी शुरुआत देने में विफल हो रहे हैं।

उनके साथ ही इस प्लेइंग में एमआई के विल जैक्स, नीतिश कुमार रेड्डी के साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत भी शुमार हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो उसमें रवि बिश्नोई, दीपक चाहर और यश दयाल भी फ्लॉप हो रहे हैं।

IPL 2025 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, राहुल त्रिपाठी, विल जैक्स, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, यश दयाल।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए C टीम इंडिया आई सामने, पराग (कप्तान), साई, प्रभसिमरन, नितीश राणा, पुथुर, राठी, हर्षित….. 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!