IPL 2026 Points Table: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा केकेआर बनाम एसआरएच मुकाबला समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले के समाप्ति के साथ ही प्वाइंट्स टेबल भी काफी उलट-पुलट हो गई है। SRH ने कोलकाता को हराने के साथ ही उसकी चिंता बढ़ा दी है। लेकिन खुद भी अभी परेशान ही है। तो आइए आईपीएल 2026 की अपडेटेड अंक तालिका पर एक नजर डाल लेते हैं।
KKR के खिलाफ SRH ने 65 रन से जीता मैच

KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में SRH ने 65 रनों से दमदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और SRH ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना डाले। इस बीच हेनरिक क्लासेन ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा 48, ट्रेविस हेड 46 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाए। KKR की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी 4, वैभव अरोड़ा 2 और कार्तिक त्यागी व अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लेने में सफल हुए।
227 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता शुरुआत से ही फुस्स दिखी और 161 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही यह 65 रन से मैच हार गई और अंक तालिका में नीचे खिसक गई। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, उन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 35 और कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से सिर्फ 8 रन आए। एसआरएच की ओर से जयदेव उनादकट ने तीन ईशान मलिंगा व नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट वहीं हर्ष दुबे ने एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS Streaming Guide: टीवी से मोबाइल तक, कहाँ देखें फ्री लाइव मैच
KKR और SRH दोनों हैं परेशान
आईपीएल 2026 का लगातार दूसरा मैच हारने की वजह से KKR की टीम चिंता में है, क्योंकि अगर यह अगले कुछ और मैच हारेगी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वैसे भी अब इसके लिए राह आगे कठिन होने वाली है।
एसआरएच ने जीत तो दर्ज की लेकिन नेट रन रेट कम होने के चक्कर में यह टीम भी अंक तालिका में ज्यादा आगे नहीं जा सकी और इस समय छठे पायदान पर है। अगर यह टीम थोड़े और मार्जिन से जीतने में सफल रहती तो टॉप फाइव में जगह बना लेती। कोलकाता इस समय -1.964 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर है।
टॉप 5 में नहीं हुआ है कोई भी बदलाव

KKR और SRH दोनों को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से दोनों टीमें अंक तालिका में टॉप 5 से बाहर थीं। इस मैच को जीतने के बाद भी नेट रन रेट कम होने के चलते SRH टॉप 5 में एंट्री नहीं बना सकी है।
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में इस समय राजस्थान रॉयल्स 2 अंक और 4.171 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर कब्जा जमाए बैठे हैं। वहीं आरसीबी डीसी, एमआई और पंजाब किंग्स क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर है।
FAQs
IPL 2026 Points Table में कौनसी टीम टॉप पर है?
IPL 2026 लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
यह भी पढ़ें: रहाणे का 200, अभिषेक शर्मा का 100, KKR vs SRH मैच में हुआ जमकर धमाका, बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड