Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs DC मुकाबले के बाद IPL 2026 Points Table में बड़ा फेरबदल, टॉप 3 में हुई नई टीम की एंट्री, MI-PBKS को लगा झटका

DC vs LSG मुकाबले के बाद IPL 2026 Points Table में बड़ा फेरबदल, टॉप 3 में हुई नई टीम की एंट्री, MI-PBKS को लगा झटका

IPL 2026 Points Table Update After LSG vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। 141 पर ऑल आउट होने वाली लखनऊ टीम की तरफ से पावरप्ले में गजब की गेंदबाजी देखने को मिली, जिसकी वजह से लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ सकता है लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 Points Table में अपना खाता खोल लिया है और इसकी वजह से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स को झटका लगा है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स हार से नीचे खिसक गई है। चलिए पहले मैच का हाल जान लेते हैं और फिर पॉइंट्स टेबल अपडेट।

LSG vs DC मैच का ऐसा रहा हाल

LSG vs DC मुकाबले के बाद IPL 2026 Points Table में बड़ा फेरबदल, टॉप 3 में हुई नई टीम की एंट्री, MI-PBKS को लगा झटका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला और यही वजह रही कि टीम पूरे ओवर खेले बिना ही 18.4 ओवर में ढेर हो गई। लखनऊ की पारी में सबसे ज्यादा रन अब्दुल समद के बल्ले से आए, जिन्होंने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन ही बना पाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नॉन स्ट्राइक एन्ड पर रन आउट हुए। इसके अलावा निकोलस पूरन का कमाल भी देखने को नहीं मिला और उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। DC की तरह से लुंगी एनगीडी और टी नटराजन ने जबरदस्त गेंदबाजी की और अपने खाते में तीन-तीन विकेट डाले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की हालत भी पावरप्ले में खराब हो गई लेकिन पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर 17.1 ओवर में टीम ने 145/4 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। दिल्ली की जीत के नायक इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी रहे, जिन्होंने खाता खोलने में समय लिया लेकिन फिर रनों की बारिश कर दी। रिजवी ने 47 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की बदौलत 70 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, उनका साथ देने वाले ट्रिस्टन स्टब्स 32 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। LSG की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज प्रिंस यादव रहे, जिन्हें दो विकेट मिले।

जीत के साथ दिल्ली ने IPL 2026 Points Table में टॉप 3 में बनाई जगह

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 Points Table में अपना खाता खोल लिया और 2 अंक हासिल किए। उसने चार अन्य टीमों की अंकों के मामले में बराबरी की लेकिन +1.397 के नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स से ऊपर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। मुंबई और पंजाब के भी 2-2 अंक हैं, लेकिन NRR के मामले में ये दोनों DC से पीछे हैं। चौथे स्थान पर मौजूद MI का नेट रन रेट +0.687 और पांचवें स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स का नेट रन रेट +0.509 है।

अंतिम पांच टीमों में गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। LSG का नेट रन रेट -1.397 है। नीचे IPL 2026 Points Table में जानिए सभी टीमों की स्थिति का पूरा हाल।

LSG vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे टाई अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 +4.171
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 +2.907
3 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 2 +1.397
4 मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 +0.687
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 2 +0.509
6 गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 -0.509
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 1 0 1 0 0 -0.687
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 -1.397
9 सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 0 -2.907
10 चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 -4.171

FAQs

IPL 2026 Points Table के तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने किसे रिप्लेस किया है?
मुंबई इंडियंस
DC से हार के बाद LSG की टीम IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर है?
आठवें स्थान

यह भी पढ़ें: LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, युवा बल्लेबाज ने खेली मैच जिताऊ पारी; मुकाबले में पंत-राहुल हुए फ्लॉप

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!