Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मैदान पर IPL का जलवा, बाहर 2 खिलाड़ियों का संन्यास! RR और PBKS के प्लेयर्स ने कहा अलविदा

IPL Magic on the Field, Two Players Retire Off the Field! RR and PBKS Players Bid Farewell

IPL 2026: इस समय हर किसी के जुबान पर आईपीएल का नाम है। आईपीएल में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच अचानक दो खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया। यह दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, जिस वजह से फैंस में काफी चर्चा चल रही है।

इन खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान

England cricket team's 40-year-old batting all-rounder Ravi Bopara and South Africa's 37-year-old Rassie van der Dussen have announced their retirement.
England cricket team’s 40-year-old batting all-rounder Ravi Bopara and South Africa’s 37-year-old Rassie van der Dussen have announced their retirement.

बता दें कि आईपीएल 2026 के बीच अचानक जिन दो खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है उनमें सबसे पहला नाम रवि बोपारा का है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 40 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर रवि बोपारा ने बीते दिन क्रिकेट को अलविदा कहा और वो अब सिलेक्टर बनने का प्रयास करने वाले हैं।

वहीं अब अचानक साउथ अफ्रीका के 37 साल के रासी वैन डेर डुसेन ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में रासी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए। जबकि रवि ने पंजाब किंग्स की जर्सी में जलवा बिखेरा।

कुछ ऐसे हैं दोनों के आईपीएल आंकड़े

रासी वैन डेर डुसेन और रवि बोपारा दोनों आईपीएल में ज्यादा लंबे समय तक खेलते दिखाई नहीं दिए। मगर इस बीच अपने फैंस को तो थोड़ा ही सही लेकिन खुश करने में सफल रहे। रवि ने 24 आईपीएल मैचों की 22 पारियों में 531 रन बनाए। उन्होंने 84 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 अर्धशतक जड़े। उनका औसत 29.50 और स्ट्राइक रेट 117.21 का रहा। इस बीच उन्होंने 11 विकेट भी लिए। बात करें रासी वैन डेर डुसेन की तो उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 22 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 12* रनों का रहा।

यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS: पहली हार के बाद चेन्नई की खतरनाक प्लेइंग 11 आई सामने, चाहर और वीर समेत इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री

कुछ ऐसे हैं ओवरऑल आंकड़े

40 साल के रवि बोपारा ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला और इस दौरान उन्होंने 171 मैचों की 163 पारियों में 3981 रन बनाए। उनके बल्ले से चार शतक और 17 अर्धशतक आए। गेंदबाजी में उन्होंने 105 पारियों में 57 विकेट हासिल किया। वहीं रासी वैन डेर डुसेन की बात करें तो उन्होंने इस टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 146 मैच खेले, जिसकी 150 पारियों में उन्होंने 4968 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक आए।

FAQs

रासी वैन डेर डुसेन की उम्र क्या है?

37 साल
रवि बोपारा की उम्र क्या है?
40 साल

यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS: चेन्नई के खिलाफ प्रीति जिंटा ने तैयार की पंजाब की खतरनाक प्लेइंग इलेवन, प्रियांस, प्रभसिमरन, कोनेली, अय्यर….

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!