Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Irani Cup 2025: कब-कहाँ और किसके बीच होगा Irani Cup? टूर्नामेंट की हिस्ट्री, रिकॉर्ड्स, डेट, टाइम, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, 15-15 सदस्यीय टीम और प्लेइंग इलेवन

Irani Cup
Irani Cup

ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) का मैच 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच विदर्भ के मैदान में खेला जाएगा। यह मुकाबला विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के बीच खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ईरानी कप का मुकाबला रणजी ट्रॉफी की विजेता और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। इस टूर्नामेंट को पहली बार साल 1959-60 में आयोजित किया गया था और उसके बाद से लगातार इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई के द्वारा आयोजित किया जाता है।

हमारे देश मे बहुत से ऐसे खेल प्रेमी हैं जिन्हें भारत के घरेलू क्रिकेट के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है और इसी वजह से वो ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी जैसे बेहतरीन टूर्नामेंट की जानकारी नहीं रखते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ईरानी ट्रॉफी (Irani Trophy) से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार पूर्वक देंगे।

हम आपको बताएंगे कि, ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup) में अभी तक कुल कितने रिकॉर्ड्स बने हैं। किन खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाए हैं, किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। किस बल्लेबाज के नाम सबसे अधिक शतक और अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Irani Cup 2025 में हिस्सा लेंगी ये 2 टीमें

Irani Cup 2025: When, where and between whom will the Irani Cup be held? Tournament history, records, date, time, venue, live streaming, weather, 15-member team and playing eleven
Irani Cup 2025: When, where and between whom will the Irani Cup be held? Tournament history, records, date, time, venue, live streaming, weather, 15-member team and playing eleven

ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) मुकाबला 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच विदर्भ के मैदान में विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के बीच खेला जाएगा। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की टीम चैंपियन बनी थी और इसी वजह से ये टीम सीधे ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। जो भी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करेगी वो टीम आसानी के साथ टूर्नामेंट को अपने नाम कर जाएगी।

Irani Cup 2025 के लिए विदर्भ की संभावित प्लेइंग 11

ध्रुव शौरी, पार्थ रेखाडे, दानिश मालेवार, अमन मोखड़े, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), अक्षय कर्णेवार, हर्ष दुबे, नचिकेत भुते, दर्शन नालकंडे और  यश ठाकुर। 

Irani Cup 2025 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की सभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, यश दयाल, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा

कहाँ पर प्रसारित होगा Irani Cup 2025

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि, ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर के बीच नागपुर स्थित मैदान में खेला जाएगा। यह मुकाबला जियो+हॉटस्टार में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के प्लेटफ़ॉर्म पर मुकाबले को प्रसारित किया जाएगा। मुकाबले के स्कोर को विभिन्न वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

इस टीम ने जीता है सबसे अधिक बार Irani Trophy का खिताब

अगर बात करें ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup) की सबसे सफल टीम की तो रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम सबसे सफल टीम है। इस टीम ने कुल 30 बार खिताब को अपने नाम किया है। वहीं दूसरी पायदान पर मुंबई की टीम है और इस टीम ने कुल 18 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 6 बार, दिल्ली, विदर्भ और रेलवे ने 2-2 बार खिताब को जीता है।

टीम खिताब जीतने की संख्या
रेस्ट ऑफ इंडिया 30
मुंबई 18
कर्नाटक 6
दिल्ली 2
विदर्भ 2
रेलवे 2

Irani Cup में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup) के इतिहास के सबसे सफलतम बल्लेबाज वसीम जाफ़र हैं। इन्होंने मुंबई, रेस्ट ऑफ इंडिया और विदर्भ के लिए कई सालों तक खेला है और इस दौरान इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने 12 मैचों की 22 पारियों में 64.70 की औसत से 1294 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

खिलाड़ी अवधि मैच    पारी  नाबाद रन सर्वाधिक स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
वसीम जाफर (मुम्बई/ROI/विदर्भ) 1997-2018 12 22 2 1294 286 64.70 2228+ 53.72 3 8 145+ 4+
जी.आर. विश्वनाथ (कर्नाटक/ROI) 1971-1983 9 15 2 1001 200* 77.00 4 5
अजिंक्य रहाणे (मुम्बई/ROI) 2007-2024 8 14 1 915 191 70.38 1682 54.39 2 5 110 5
डी.बी. वेंगसरकर (/ROI) 1975-1986 9 14 1 779 151 59.92 4 2
ए.वी. मांकड़ 1964-1981 13 23 0 766 113 33.30 1 6 2
एस.एम. गवासकर (/ROI) 1967-1984 12 22 4 733 156* 40.72 3 1 3
ए.एल. वाडेकर 1963-1973 11 20 1 711 164 37.42 1 5 1
वी.वी.एस. लक्ष्मण (ROI) 1996-2008 8 14 0 694 167 49.57 958+ 60.54 2 3 1 79+ 3+
पी.ए. पटेल (गुजरात/ROI) 2003-2017 7 12 1 633 179 57.54 983 64.39 2 4 1 82 0
जी.एच. विहारी (ROI) 2018-2023 4 6 1 614 183 122.80 1134 54.14 3 1 72 11

Irani Cup में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup) में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के सबसे सशक्त खिलाड़ियों में से एक दिलीप वेंगसरकर के नाम हैं। वेंगसरकर ने मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और कई यादगार पारियां खेली हैं। इन्होंने खेलते हुए 9 मैचों की 14 पारियों में 59.92 की औसत से 779 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 4 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

खिलाड़ी अवधि मैच पारी नाबाद रन   सर्वाधिक स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
डी.बी. वेंगसरकर (/ROI) 1975-1986 9 14 1 779 151 59.92 4 2
जी.आर. विश्वनाथ (कर्नाटक/ROI) 1971-1983 9 15 2 1001 200* 77.00 4 5
जी.एच. विहारी (ROI) 2018-2023 4 6 1 614 183 122.80 1134 54.14 3 1 72 11
ए. मुकुंद (ROI) 2009-2017 4 8 0 596 161 74.50 1004 59.36 3 1 65 2
एस.एम. गवासकर (/ROI) 1967-1984 12 22 4 733 156* 40.72 3 1 3
डब्ल्यू. जाफर (मुम्बई/ROI/विदर) 1997-2018 12 22 2 1294 286 64.70 2228+ 53.72 3 8 145+ 4+
वाई.बी.के. जयसवाल (ROI) 2023-2023 1 2 0 357 213 178.50 416 85.81 2 46 6
पी.आर. उमरिगर 1960-1963 2 3 1 236 124* 118.00 2
ए.आर. ईश्वरन (ROI) 2022-2024 3 5 1 436 191 109.00 676 64.49 2 1 1 44 4
एस.एन. खान (मुम्बई/ROI) 2022-2024 3 5 1 407 222* 101.75 573 71.02 2 48 6

Irani Cup में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

ईरानी ट्रॉफी (Irani Cup) में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पी. के. शिवलकर हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए 10 मैचों की 18 पारियों में 21.43 की औसत से 51 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इन्होंने 4 बार एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 6 विकेट रहा है।

खिलाड़ी अवधि मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
पी.के. शिवलकर 1965-1978 10 18 3084 514.0 162 1093 51 6/34 21.43 2.12 60.47 2 4
बी.एस. चंद्रशेखर (कर्नाटक/ROI) 1964-1978 8 15 1750 291.4 66 883 40 7/41 22.07 3.02 43.75 6 1
मनींदर सिंह (दिल्ली/ROI) 1982-1992 7 11 2227 371.1 94 1052 35 6/66 30.05 2.83 63.62 2 3
एस.वी. बहुतुले (/मुम्बई) 1994-2004 5 10 1621 270.1 65 683 34 8/71 20.08 2.52 47.67 3
एस. वेंकटराघवन (ROI) 1965-1978 8 15 2182 363.4 128 778 34 7/43 22.88 2.13 64.17 1 2
ए. कुंबले (कर्नाटक/ROI) 1992-2008 5 9 1337 222.5 54 580 33 7/33 17.57 2.60 40.51 1 3
एन. कपिल देव (हरियाणा/ROI) 1978-1991 7 14 1494 249.0 57 665 28 4/26 23.75 2.67 53.35 1
एम. कार्तिक (रेलवे/ROI) 2000-2006 5 10 1217 202.5 60 493 27 9/70 18.25 2.43 45.07 1 1
आर.जे. शास्त्री (/ROI) 1981-1990 6 10 1363 227.1 66 573 27 9/101 21.22 2.52 50.48 2 1
ई.ए.एस. प्रसन्ना (कर्नाटक/ROI) 1966-1978 6 11 1370 228.2 71 555 25 6/110 22.20 2.43 54.80 2 2

FAQs

किस टीम से सबसे अधिक बार ईरानी कप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम ने सबसे अधिक बार ईरानी कप जीतने का खिताब अपने नाम किया है। इस टीम के नाम 30 खिताब हैं।
ईरानी ट्रॉफी में किस बल्लेबाज ने सबसे अधिक शतक लगाए हैं?
ईरानी ट्रॉफी में दिलीप वेंगसरकर ने सबसे अधिक 4 शतक लगाए हैं।
किस खिलाड़ी ने ईरानी कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं?
वसीम जाफ़र ने ईरानी कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं। इन्होंने खेलते हुए 12 मैचों में 64.70 की औसत से 1294 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें – Barbados Royals vs Saint Lucia Kings, Match Prediction in hindi: पॉवर प्ले और 20 ओवर में होगा कितना स्कोर, किस टीम को मिलेगी जीत? सबकुछ जानें

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!