Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

खराब फॉर्म के बाद क्या Jos Buttler ले रहे संन्यास? रिटायरमेंट पर आई बड़ी अपडेट

Is Jos Buttler Retiring After a Slump in Form? Major Update on His Retirement Status

Jos Buttler: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन व्हाइट बॉल बल्लेबाजों में से एक जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप हुए, जिसके कारण टीम उतना शानदार नहीं कर सकी, जितने की उससे उम्मीद की जा रही थी और अब उनके संन्यास की खबरें सामने आ रही हैं। जोस बटलर ने खुद संन्यास पर काफी बड़ा अपडेट दिया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा।

पूरी तरह से फ्लॉप हुए Jos Buttler

Jos Buttler has announced that retirement is currently not on his mind at all.
Jos Buttler has announced that retirement is currently not on his mind at all.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर हमें बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आ रहे थे। इस बार हैरी ब्रुक कप्तानी करते नजर आए और बतौर बल्लेबाज बटलर (Jos Buttler) का सीजन पूरी तरह से खराब गया। उन्होंने इस सीजन 8 मैचों की आठ पारियों में सिर्फ और सिर्फ 87 रन बनाए। उनका औसत 10.87 और स्ट्राइक रेट महज 116 का रहा। उनका बेस्ट स्कोर 26 रन था।

उन्होंने इस दौरान 11 चौके और सिर्फ 2 छक्के जड़े। उनसे बेहतर प्रदर्शन तो कई टीमों के गेंदबाजों का रहा, जिस वजह से उनकी काफी ज्यादा आलोचनाएं भी हुईं और लोगों ने उन्हें संन्यास का सुझाव भी दिया।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI ने बदला पूरा पेमेंट सिस्टम, अब खिलाड़ियों की होगी मौज, हर किसी के खाते में आएगा इतना

जोस बटलर ने किया बड़ा ऐलान

हाल ही में फॉर द लव ऑफ़ क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए जोस बटलर (Jos Buttler) ने यह माना कि इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा निराश करने वाला रहा था और वो खुद भी इससे काफी नाखुश हैं। लेकिन इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि अभी उनके जहन में संन्यास को लेकर कोई भी बात नहीं है। यानी वह संन्यास लेने का मन नहीं बना रहे हैं।

बटलर ने कही ये बात

जोस बटलर से जब पूछा गया कि क्या वो इंग्लैंड के अगले व्हाइट-बॉल असाइनमेंट में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। ज़ाहिर है, मेरा टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा, जो कि निराशाजनक है; लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने अपने करियर की कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेली है, इसलिए उम्मीद है कि मैं एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊँगा।”

उन्होंने आगे कहा, “बेशक, मेरी कुछ महत्वाकांक्षाएँ हैं (इंग्लैंड के लिए खेलते रहने की), लेकिन अब मैं कप्तान नहीं हूँ, न ही मैं कोई चयनकर्ता हूँ—या जो भी हो—तो जो होना है, वो होकर रहेगा। हाँ, हम देखेंगे।”

कुछ ऐसे हैं जोस बटलर के आंकड़े

जोस बटलर ने साल 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से अब तक इस 35 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 411 मैच खेले हैं, जिसकी 414 पारियों में 12459 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 162 रन का रहा है और उन्होंने 14 शतक जबकि 75 अर्धशतक जड़े हैं। बटलर का औसत 35.39 वहीं स्ट्राइक रेट 96.70 का रहा है। टेस्ट में उन्होंने 2907, वनडे में 517 और टी20 में 4037 रन बना रखे हैं।

FAQs

जोस बटलर की उम्र क्या है?

35 साल

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था…’ संन्यास के पीछे छुपी थी ये बड़ी कहानी! Ravichandran Ashwin ने महीनों बाद खोला राज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!