Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

चौथी बार घोड़ी चढ़ने जा रहे शोएब मलिक? बड़ा बयान देकर खुद बताई पूरी सच्चाई

चौथी बार घोड़ी चढ़ने जा रहे Shoaib Malik? बड़ा बयान देकर खुद बताई पूरी सच्चाई

Shoaib Malik: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक कुछ सालों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। शोएब की शादी आधिकरिक रूप से भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा से सबसे पहले हुई थी लेकिन उस समय उन पर हैदराबाद की आएशा सिद्दीकी ने आरोप लगाए थे कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उनके साथ भी शादी का वादा किया था और अब उन्हें धोखा दिया है। हालांकि, बाद में शोएब ने कहा था कि आएशा ने धोखे से उनसे शादी की थी और तस्वीर में कोई और लड़की थी।

काफी विवाद के बाद, यह मामला सुलझा और फिर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने सानिया मिर्जा से 2010 में निकाह किया। हालांकि, लगभग 14 साल तक साथ रहने के बाद, 2024 की शुरुआत में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद, शोएब ने तीसरी शादी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की।

चौथी शादी की अफवाहों पर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने दिया बड़ा बयान

वहीं, अब इस खिलाड़ी का नाम एक और पाकस्तानी एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा है और अफवाह थी कि 27 फरवरी को दोनों निकाह करने वाले हैं। हालांकि, अब अपनी चौथी शादी की अफवाहों पर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने सार्वजानिक रूप से एक बयान जारी किया है और सफाई पेश की है। मलिक ने कई अहम बातों का जिक्र किया, साथ ही यह भी बताया कि इन सभी चीजों से उनका परिवार भी प्रभावित हो रहा है। मलिक ने बताया कि उनकी पहली शादी 2023 की शुरुआत में टूट गई थी और यह अलगाव आपसी सहमति से हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने अपने बच्चे की सह-पालन-पोषण करने का फैसला किया था और स्पष्ट किया कि उन्होंने उसके बाद ही दोबारा शादी की। यह बयान ऑनलाइन चल रही चर्चाओं और उनके निजी जीवन के बारे में बार-बार किए जा रहे दावों के बीच सार्वजनिक रूप से एक स्पष्ट घटनाक्रम पेश करने का उनका प्रयास प्रतीत होता है।

शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपने बयान में आएशा सिद्दीकी के साथ हुई शादी का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ निकाह को ही अपनी शादी बताया है।

शोएब मलिक ने अफवाहों को लेकर जताई नाराजगी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Shoaib Malik) ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक के बीच से दूर रखा है लेकिन अब उनका नाम बिना मलतब में किसी न किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। मलिक ने अपने बयान में कहा कि उनके निजी जीवन के बारे में बिना उनकी अनुमति के झूठी खबरें लिखी और फैलाई गईं, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें उन व्यक्तियों से जोड़ने की कोशिश की जिनसे उनका दावा है कि वे कभी मिले भी नहीं थे।

बता दें कि शोएब मलिक (Shoaib Malik) की चौथी शादी की अफवाहें जिसके साथ जोड़ी जा रही हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तानी अभिनेत्री वनीजा सत्तार हैं। शोएब ने दावा किया है कि वो वनीजा से कभी मिले ही नहीं हैं।

शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपने बयान के अंत में कहा कि उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा और उनकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ भी अपने से कयास नहीं लगाए जाएंगे। मलिक ने यह भी कहा कि अगर फिर भी किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ उनकी लीगल टीम एक्शन लेगी।

FAQs

शोएब मलिक का नाम चौथी शादी को लेकर किस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है?
वनीजा सत्तार

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराते ही भारत सेमीफाइनल में, फिर जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड में किससे होगी टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!