ईशान किशन (Ishan Kishan): इंडियन टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन ईशान भारतीय टीम में वापसी करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। जबकि अब ईशान को 5 सितंबर से होने वाले दिलीप ट्रॉफी में भी मौका मिला है। बता दें कि, ईशान किशन क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जीवन के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं।
क्योंकि, ईशान किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी अच्छी हैं। हालांकि, आज हम बात करेंगे ईशान किशन (Ishan Kishan) की खूबसूरत गर्लफ्रेंड की। जो की अभी अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा में ही चर्चा में बनी रहती हैं।
बेहद खूबसूरत हैं Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड!
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है। आपको बता दें कि, अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जबकि अदिति हुंडिया अपनी खूबसूरती के लिए अकसर चर्चा में रहती हैं।
क्योंकि, सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी काफी ज्यादा है। जिसके चलते अदिति हुंडिया के सोशल मीडिया पर 295k फॉलोवर हैं। जबकि अदिति हुंडिया और ईशान किशन एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। जिसके चलते ऐसा माना जाता है कि, यह दोनों स्टार काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
जल्द कर सकते हैं शादी!
बता दें कि, ईशान किशन और अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की फोटो कई बार लगाई है। जबकि अदिति हुंडिया आईपीएल में ईशान किशन का मैच देखने भी कई बार पहुंची हैं।
जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, अदिति हुंडिया और ईशान किशन बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। क्योंकि, ईशान किशन अब 26 साल के हो चुकें हैं और वह अपन बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ शादी कर सकते हैं।
Ishan Kishan ने ठोका शतक
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) ने घरेलु क्रिकेट में वापसी की है और अपने वापसी मुकाबले में ही उन्होंने शतक जड़कर वापस से टीम इंडिया में शामिल होने की दावेदारी ठोक दी है।
ईशान किशन अभी बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की तरफ से खेल रहे हैं। ईशान किशन ने बुची बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपने वापसी मुकाबले में शतक जड़ते हुए 114 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने महज 107 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए।