Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

किन 2 गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने से लगता डर? ईशान किशन ने बताए नाम

किन 2 गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने से लगता डर? Ishan Kishan ने बताए नाम

Ishan Kishan: बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। ईशान ने इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल, हर जगह अपना तूफानी अंदाज दिखाया है और गेंदबाजों को डराकर रखा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ईशान ने खौफनाक अवतार दिखाया और गेंदबाजों की चटनी बना दी।

हालांकि, अब ईशान किशन (Ishan Kishan) ने उन 2 गेंदबाजों के नाम बताए हैं, जन्हें खेलने में उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होती है। ईशान ने जिन गेंदबाजों के नाम बताए हैं, वो दोनों ही भारतीय हैं और आईपीएल में भी खेलते हैं।

इन 2 गेंदबाजों को ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बताया मुश्किल

किन 2 गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने से लगता डर? Ishan Kishan ने बताए नाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने के बाद, ईशान किशन (Ishan Kishan) सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वो 2 सलॉगर्स के यूट्यूब चैनल पर नजर आए, जहां उन्होंने कई चीजों को लेकर बात की। इस दौरान ईशान ने उन 2 गेंदबाजों के नाम भी बताए, जिन्हें खेलने में उन्हें काफी दिक्कत आती है। ईशान ने स्पिनर में युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। बुमराह के खिलाफ ईशान ने आईपीएल में और नेट्स में खेला है। वहीं, चहल के विरुद्ध ऐसी ही कहानी रही है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) से जब उन गेंदबाजों के नाम पूछे गए, जिन्हें खेलने में उन्हें परेशानी होती है, तो जवाब में उन्होंने कहा:

“स्पिनरों की बात करें तो युजवेंद्र चहल भाई का सामना करना भी मेरे लिए काफी मुश्किल लगता है। हो सकता है उन्होंने मेरा काफी विश्लेषण किया हो।”

वहीं, तेज गेंदबाजों को लेकर ईशान किशन ने कहा:

“तेज गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह भाई से बेहतर कौन है? अगर गलती से भी एक गेंद बल्ले के बीचोंबीच लग जाए, तो आप निश्चित रूप से जान सकते हैं कि अगली गेंद बाउंसर होगी।”

न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बल्ले से मचाई तबाही

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद, ईशान किशन (Ishan Kishan) ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक लगाया और उनके इसी धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए, चयनकर्ताओं ने ईशान को दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका दिया। ईशान को सीधे टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में चुना गया लेकिन उससे पहले उनकी अग्नि परीक्षा न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में होनी थी, क्योंकि इसमें अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो सवाल उठते लेकिन ईशान ने अपने बल्ले के कमाल से सभी का दिल जीत लिया।

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सीरीज में 4 मुकाबले खेले और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 4 पारियों में 53.75 की औसत से 215 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा। ईशान का स्ट्राइक रेट भी 231.18 का रहा, जिससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी बेरहमी से गेंदबाजों की धुनाई की।

जिस तरह से ईशान किशन (Ishan Kishan) ने न्यूजीलैंड सीरीज में अपने बल्ले का जोर दिखाया है, उसको देखते हुए यही मांग हो रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करें, क्योंकि तिलक वर्मा की वापसी के बाद नंबर 3 का स्पॉट भर जाएगा। ऐसे में ईशान को संजू सैमसन की जगह खिलाए जाने की मांग हो रही है। संजू ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन किया और इसी वजह से उनकी दावेदारी काफी कमजोर हो गई है।

FAQs

ईशान किशन को किन 2 गेंदबाजों को खेलने में मुश्किल होती है?
युजवेंद्र चहल और ईशान किशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन ने कितने रन बनाए?
215 रन

यह भी पढ़ें: कपिल देव vs इमरान खान आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन था विश्व क्रिकेट का ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!