Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ईशान किशन के शुरु हुए बुरे दिन, टीम इंडिया के बाद नीता अंबानी ने भी मुंबई इंडियंस से निकाला, ये 8 बड़े खिलाड़ी भी रिलीज

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जिन्हे लंबे समय से भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. उनको लेकर रिपोर्ट्स आ रही है कि ईशान किशन के क्रिकेटिंग करियर में अब बुरे दिन शुरू हो गए है.

रिपोर्ट्स यह है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) को अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी वहीं रिपोर्ट्स यह भी है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के चुने गए टीम स्क्वॉड में मौजूद 8 बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज कर देगी.

ईशान किशन को मुंबई इंडियंस करेगी रिलीज

Ishan Kishan

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल क्रिकेट में साल 2018 से क्रिकेट खेल रहे है. साल 2018 से लेकर साल 2024 के बीच में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को अपने बल्ले से कई मुकाबले जितवाए है लेकिन अब खबर यह है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ईशान किशन को आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले रिलीज कर देगी.

ईशान किशन समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले टीम स्क्वॉड में मौजूद में 8 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती है. इन 8 खिलाड़ियों में तिलक वर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन, शम्स मुलानी (Shams Mulani), आकाश मढ़वाल, नेहाल वढ़ेरा, नमन धीर और अंकुश कम्बोज (Anshul Kamboj) को शामिल किया गया है. इन 8 स्टार खिलाड़ियों को बाहर करके मुंबई इंडियंस ऑक्शन में नए भारतीय खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है.

मुंबई इंडियंस इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

आईपीएल 2025 रिटेंशन (IPL 2025 Retention) के आधिकारिक ऐलान से पहले आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने का फैसला कर सकती है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी से आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी प्रदान कर सकती है.

यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान! गिल की वापसी, राहुल-सरफराज दोनों की छुट्टी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!