Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

“बहुत मुश्किल है….”, कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ-पाँव फुले, टूर्नामेंट को लेकर खुद कह डाली दिल दुःखाने वाली बात

"It's very difficult...." Captain Suryakumar Yadav was overwhelmed and said something heartbreaking about the tournament.

Suryakumar Yadav: भारत और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा मैच तो टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत लिया है। लेकिन अब आगे का सफर काफी मुश्किलों भरा रहना वाला है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान काफी कुछ कहा है। तो आइए जान लेते हैं उन्होंने क्या कुछ बोला और मैच कैसा रहा।

काफी क्लोज रहा भारत-नीदरलैंड्स का मैच

The India-Netherlands match was very close.
The India-Netherlands match was very close.

भारत और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच हुआ मैच एक क्लोज मैच रहा। नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इस दौरान शिवम दुबे ने सबसे अधिक 31 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 34 रन, तिलक वर्मा ने 31 रन और हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए। विरोधी टीम के लिए आर्यन दत्त ने दो विकेट जबकि लोगान वैन बीक ने तीन विकेट हासिल किया। इस दौरान काइल क्लेन ने भी एक विकेट हासिल किया।

194 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और भारत के खिलाफ कमाल की बैटिंग कर एक समय पर इंडियन फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या हमारी बोलिंग सही में दुनिया की बेस्ट बोलिंग है। नीदरलैंड्स की टीम ने मिला जुला प्रदर्शन किया।

इस टीम के टॉप रन गेटर रहे बास डे लीडे, जिन्होंने 23 गेंद में 33 रन बनाए। उनके अलावा ज़ैक लायन-कैशेट ने 26, नूह क्रोस ने 25 और माइकल लेविट ने 24 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन, शिवम दुबे ने 2 विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह मैच टीम इंडिया (Team India) काफी आसानी से जीत सकती थी। लेकिन डीयू के चलते भारत को काफी मुश्किलें हुई और अगर विरोधी टीम के बल्लेबाज थोड़ा और तेजी से खेलते तो इंडिया के लिए और मुश्किलें हो सकती थीं।

कप्तान Suryakumar Yadav ने कही ये बात

कुछ दिनों पहले ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बताया था कि टीम इंडिया काफी बेहतरीन टीम है। लेकिन ड्यू भारत का खेल बिगाड़ सकती है और डीयू से ही उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है और ड्यू का ही डर इस समय हर किसी को सता रहा है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने 190 रन बनाए और फिर बल्लेबाजी करने के बाद, थोड़ी ओस थी, गेंदबाजों के लिए थोड़ी चुनौती थी, लेकिन कुल मिलाकर, अंत में, हम बहुत खुश हैं। मेरा मतलब है, अगले दिन भी हम शायद ऐसी ही स्थिति में हों। हमारी शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन सभी बल्लेबाजों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि उनकी जिम्मेदारी क्या है, बीच के ओवरों में विकेट कैसा खेल रहा है।”

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस दौरान सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन इनडायरेक्ट तरीके से उन्होंने भी ओस को काफी बड़ा खतरा बताया है और ओस के चलते ही यह मैच इतना क्लोज आया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझने को भी कहा और अगर किसी मैच में थोड़ी सी ऊंच नीच हुई तो हमारा टी20 वर्ल्ड कप का सपना टूट सकता है, क्योंकि अब यहां से एक भी गलती भारत को भारी पड़ सकती है।

22 तारीख को अपना अगला मैच खेलेगी Team India

बताते चलें कि इंडियन टीम को सुपर 8 में अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ खेलना है। सुपर 8 में इंडिया-साउथ अफ्रीका की टक्कर 22 फरवरी को होने वाली है। दोनों टीमें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

FAQs

भारत बनाम नीदरलैंड्स का मैच कौन जीता?

भारत

यह भी पढ़ें:  IND vs NED: नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर अब अपने सबसे बड़े दुश्मन से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 तारीख को होगा मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!