Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रणजी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक जीत! 67 साल का इंतजार खत्म, कर्नाटक की खराब बैटिंग बनी हार की वजह

Jammu and Kashmir's historic Ranji Trophy victory ends after 67 years; Karnataka's poor batting leads to defeat

Ranji Trophy Final: पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच जीत इतिहास रच दिया है। इस टीम ने एकतरफ़ा तरीके से कर्नाटक को फाइनल मैच में हराकर इतिहास रचा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। जबकि कर्नाटक के खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। तो आइए एक बार इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

जम्मू-कश्मीर ने जीता फाइनल

बता दें कि कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच जारी था और इस फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से डोमिनेट करते हुए एक दमदार जीत दर्ज की है। इस टीम ने इस मैच को ड्रॉ पर खत्म कर फर्स्ट इनिंग की लीड से जीत दर्ज की है।

जम्मू-कश्मीर टीम को पहली रणजी ट्रॉफी उठाने में 67 सालों का समय लग गया। लेकिन इस टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी उठाई है। यह टीम पहली बार फाइनल में आई और पहली बार ही इसने खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस टीम ने आठ बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हराकर जीत दर्ज की, जोकि अपने आप में एक बड़ी बात है।

Jammu and Kashmir ने टॉस जीत लिया सही फैसला

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy Elite 2025-26
Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy Elite 2025-26

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले किया बैटिंग का फैसला, जो कि पूरी तरह से उनके फेवर में रहा। इस टीम ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 584 रन बना डाले।

इस दौरान शुभम पुंडीर ने 247 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 121 रन बनाए। वहीं यावर हसन के बदले से 88 रनों की पारी देखने को मिली। बाकि बल्लेबाज भी पीछे नहीं रहे। कप्तान पारस डोगरा ने 70, अब्दुल समद ने 61, कन्हैया वधावन ने 70 वहीं साहिल लोत्रा ने 72 रन की पारी खेली।

कर्नाटक के लिए इस दौरान सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए। प्रसिद्ध ने पांच विकेट लिए, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार व्यषक, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी को एक-एक सफलता हासिल हुई।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या vs रोमारियो शेफर्ड: रन और विकेट के आंकड़ों से जानिए कौन है दोनों में से नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

बैटिंग में फ्लॉप हुई Karnataka

पहली पारी में जम्मू-कश्मीर के 584 रनों के विशालकाय रनों का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम पूरी तरह से फुस्स नजर आई है। टीम एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और अंततः 93.3 ओवर में 293 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे मयंक अग्रवाल, जिन्होंने 266 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 160 रन बनाए।

कप्तान देवदत्त पडीक्कल 11, वहीं स्टार बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 13 रन बना सके। दूसरे टॉपर ने स्कोरर कृतिक कृष्ण रहे, जिन्होंने 36 रन की पारी खेली। इस दौरन श्रेयस गोपाल ने भी 27 रन बनाए। जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के लिए एक बार फिर औकिब नबी डार ने पांच विकेट लिए, जबकि सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने दो-दो विकेट हासिल किया। साहिल लोत्रा भी एक विकेट चटकाने में सफल हुए।

सेकंड पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने किया डोमिनेट

पहली पारी में ही जीत अपने नाम कर लेने के बाद जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने फॉलो ओंन न देते हुए फिर से बैटिंग करने का निर्णय किया और इस टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाकर पारी घोषित की व मैच जीत लिया। इस दौरान क़मरैन इक़बाल ने 160 वही साहिल लोत्रा ने 101 रन की पारी खेली। विरोधी टीम के लिए फिर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट वहीं विजयकुमार व्यषक और सुरेश गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

FAQs

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल किसने जीता?

जम्मू-कश्मीर टीम

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक का बड़ा बयान, विराट कोहली नहीं, ये है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व्हाइट बॉल बैटर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!